Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ जितेन्द्र सिंह ने ‘परमाणु विद्युत-स्वच्छ और सतत आपूर्ति ऊर्जा की ओर’ विषय पर 10वें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन किया

कैगा परमाणु बिजली घर ने 895 दिनों तक काम करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2018

Last updated on: Oct 25, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत ने परमाणु कार्यक्रम का उपयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए करने के देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ होमी जे भाभा के विजन को साबित कर दिखाया है। डॉ जितेन्द्र सिंह आज नई दिल्ली में 10वें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने परमाणु ऊर्जा के गैर विद्युत उपयोगों पर फोकस किया है। इसी सिद्धांत को अंतरिक्ष विभाग जैसे अन्य विभागों  में प्रोत्साहित किया गया है। अंतरिक्ष विभाग में सामान्य जन के लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल ने भारत के स्वदेशी दाबित भारी पानी रियेक्टरों (पीएचडब्ल्यूआर) की 10 इकाईयों के निर्माण को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि भारत के घरेलू ऊर्जा कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने तथा देश के परमाणु उद्योग को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने अन्य पहलों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने परमाणु ऊर्जा (संशोधन) विधेयक, 2015 के माध्यम से परमाणु अधिनियम, 1962 के अनुच्छेदों में संशोधन किया है। इससे भारत के परमाणु विद्युत निगम (एनपीसीआईएल) को परमाणु विद्युत कार्यक्रम के विस्तार में अतिरिक्त धन की आवश्यकता पूरी करने के अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के साथ संयुक्त उद्यम कम्पनी बनाने में सहायता मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि पहले परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम अधिकतर दक्षिण भारत में सीमित था, लेकिन अब हरियाणा में गोरखपुर में परमाणु बिजली घर स्थापित किये जाने की प्रक्रिया में हैं। इससे देश के अन्य भागों में परमाणु कार्यक्रम के विस्तार का संकेत मिलता है। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ के एन व्यास ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों के आयोजन से परमाणु ऊर्जा के लाभों तथा उससे संबंधित भय के बारे में समझदारी बढ़ाने में लाभ मिलता है। उन्होंने विद्युत और गैर विद्युत उपयोगों के लिए परमाणु ऊर्जा के लाभों के बारे में बताया। गैर विद्युत उपयोगों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों तथा आईसीएआर के सहयोग से विकसित परमाणु कृषि एक उदाहरण है। अन्य उदाहरणों में परमाणु औषधि जल स्वच्छता के लिए कम लागत का समाधान शहरी कचरा प्रबंधन तथा खाद्य संरक्षण कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि कैगा परमाणु विद्युत स्टेशन (केएपीएस) ने दाबित भारी पानी रियेक्टरों के बाधारहित ढंग से 895 दिन काम करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए परमाणु ऊर्जा समूह, भारतीय ऊर्जा फोरम तथा होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान के कुलपति और परमाणु ऊर्जा  आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ श्रीकुमार बनर्जी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा तथा नवीकरणीय ऊर्जा के अन्य स्रोत एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि अभी भारत में परमाणु ऊर्जा का हिस्सा 3 प्रतिशत है जबकि वैश्विक औसत 10 प्रतिशत का है। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD