Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मोदी द्वारा चुने गए सीबीआई अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए : सीताराम येचुरी

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Oct 2018

Last updated on: Oct 23, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। येचुरी ने कहा कि मोदी द्वारा विशेष तौर पर चुने गए सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना रंगे हाथों पकड़े गए है। सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ घुसखोरी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, "अधिकारी (अस्थाना) को भाजपा ने संरक्षण दिया और मोदी ने इन्हें विशेष तौर पर चुना। सीबीआई में अस्थाना के विरोध के बावजूद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया। ऐसा भाजपा नेताओं के खिलाफ चल रहे सभी मामलों को रफा-दफा करने के लिए किया गया।" माकपा महासचिव ने ट्वीट कर कहा, "वह (अस्थाना) अब रंगे हाथों पकड़े गए हैं।"येचुरी ने कहा, "इस अधिकारी (अस्थाना) के करियर में उन पर किसका हाथ था? निदेशक के सख्त विरोध के बावजूद उन्हें सीबीआई में क्यों लाया गया। अगर यह अधिकारी जाली दस्तावेज बनाते व रिश्वत लेते पकड़ा गया तो क्या उसके राजनीतिक संरक्षक भाजपा से कड़े सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।" राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2014 में सत्ता में आने के बाद अस्थाना को 2016 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में लाया गया और विशेष निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। 

गुजरात कैडर के अधिकारी ने 2002 के गोधरा कांड की जांच का संचालन किया। उस दौरान वह वडोदरा रेंज के पुलिस महानिदेशक थे। अस्थाना के शीर्ष पद नियुक्ति को लेकर हो रही जोर-आजमाइश पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बाद आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया।येचुरी ने कहा कि मोदी के शासनकाल में बहुत से संदिग्ध रिकॉर्ड वाले अधिकारियों को शीर्ष एजेंसियों में नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा, "ऐसा सिर्फ खराब शासन की वजह से नहीं है, बल्कि विपक्ष को निशाना बनाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे और खुद को जांच से बचाने के लिए भी ऐसा किया गया।" उन्होंने कहा, "आखिरकार यही एजेंसी भाजपा अध्यक्ष (अमित शाह) पर लगे गंभीर आरोपों की जांच कर रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आखिर क्यों इन गंभीर मामलों में उन्हें क्लीन चिट दी गई। " वाम नेता ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका देश के संस्थानों को नुकसान पहुंचाने व बर्बाद करने की है। सीबीआई ने 15 अक्टूबर को अस्थाना व कई अन्य के खिलाफ कथित तौर पर रिश्वत लेने के लिए प्राथमिकी दर्ज की। यह रिश्वत मांस निर्यातक मोइन कुरैशी के एक मामले को निपटाने के लिए ली गई।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD