Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है : पी. चिदंबरम

पी. चिदंबरम
पी. चिदंबरम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Oct 2018

Last updated on: Oct 22, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को यहां कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारा मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को हराना है और केंद्र में एक प्रगतिशील सरकार का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने न्यूज 18 तमिल टीवी चैनल से कहा, "कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके विपरीत, पार्टी में जब दो-तीन लोगों ने इस बारे में बोला, तो एआईसीसी ने इससे इंकार किया और लोगों को इस बारे में नहीं बोलने के लिए कहा।" पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री पद का सवाल कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा है। कांग्रेस ने यह नहीं कहा है कि वह प्रधानमंत्री के रूप में किसी व्यक्ति को सामने लाना चाहती है। जब गठबंधन जीत कर लेगा, उसके बाद हम इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे। गठबंधन के साथी बैठेंगे और इसपर चर्चा करेंगे।" चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हटाना है और एक ऐसी प्रगतिशील सरकार का मार्ग प्रशस्त करना है, जो किसी मानवाधिकारों का हनन न करे, लोगों को नहीं धमकाए, बल्कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे और कृषि उत्पाद व कृषि कामगारों को उचित और लाभकारी मूल्य प्रदान करे।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD