पीएचई, आईएंडएफसी तथा डीएमआरआरआर सचिव फारूक अहमद शाह ने आज श्रीनगर में झेहलम तथा विभिन्न स्थलों पर फल्ड स्पिल चैनल तटबंधों का दौरा कर चल रहे सौंदर्यकरण कार्य की गति का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आईएंडएफसी विभाग के अधिकारियों को किनारों पर किसी भी प्रकार की सड़कों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये, क्योंकि वे तटबंधों को कमजोर कर सकते हैं और अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि नदियों के तट पर कोई भी बिजली के खम्बे स्थापित नहीं किये जाएंगे और इन किनारों पर पानी की पाईपें बिछने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कदमों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि इन पाईपों में से किसी के भी लीक होने के कारण पानी के रिसाव की आशंका हो सकती है जिससे तटबंध कमजोर हो सकते हैं जो उच्च जलस्तर के समय के दौरान खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरे तटबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबध है और इस सम्बंध में कोई भी समझौता सहन नहीं किया जाएगा। आईएंडएफसी विभाग के अधिकारी सचिव के साथ थे, जिन्होंने उन्हें बांध के विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।