Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात

पराली जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को मुआवज़ा देने पर ज़ोर, मोदी ने किसानों की समस्या के प्रति हमदर्दी दिखाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2018

Last updated on: Oct 18, 2018, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करके धान की पराली न जलाने के एवज़ में किसानों को मुआवज़ा देने पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सी.सी.एल. के 31,000 करोड़ रुपए के अंतर के निपटारे और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए सहायता को यकीनी बनाने के लिए प्रधानमंत्री के दख़ल की माँग की।मुख्यमंत्री ने पराली जलाने की समस्या की रोकथाम के लिए किसानों को फ़सल पर 100 रुपए प्रति क्विंटल मुआवज़ा देने के लिए प्रधानमंत्री पर ज़ोर डाला। मुख्यमंत्री ने कहा श्री मोदी ने किसानों की समस्या के प्रति हमदर्दी व्यक्त की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री मोदी को बताया कि कटाई की ॠतु ख़त्म होने पर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बावजूद पराली जलाने की समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है जिस कारण इसको तत्काल हल करने की ज़रूरत है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यू.टी. चण्डीगढ़ में अधिकारियों की नियुक्ति सम्बन्धी 60:40 के अनुपात के साथ छेड़छाड़ न करने बारे केंद्र सरकार के फ़ैसले के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया। यह जि़क्रयोग्य है कि पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हरियाणा और पंजाब के बीच अधिकारियों की तैनाती और अन्य साधनों बारे संतुलन में विघ्न डालने के लिए लगातार किये जा रहे यत्नों पर सख़्त रोष प्रकट किया था क्योंकि लम्बे प्रयास के पश्चात इसको हासिल किया गया है।पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने मीटिंग बारे विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने श्री मोदी से अपील की कि साझी जि़म्मेदारी के सिद्धांत पर सी.सी.एल. के 31,000 करोड़ रुपए के अंतर के निपटारे के लिए केंद्र वित्त मंत्रालय को गौर करने के लिए कहा जाये।पंजाब के फूड कैश क्रेडिट अकाऊंट में अंतर के पुन: निपटारे की माँग को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने श्री मोदी को बताया कि इस मसले को मुल्क के लिए अनाज खरीदने में शामिल पक्षों के दरमियान साझी जि़म्मेदारी के सिद्धांत पर सुलझाना चाहिए। 

उन्होंने प्रधानमंत्री का ध्यान दिलाया कि यह मामला खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अंदरूनी रिपोर्ट जिसको पी.के. झा कमेटी की रिपोर्ट के तौर पर जाना जाता है, में भी इस मामले को विस्तार में विचारा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि 31,000 करोड़ की रकम को लम्बी मियाद वाले कर्ज़े में तबदील करने के फ़ैसले पर पुन: गौर करने के लिए वित्त मंत्रालय को नसीहत दी जाये क्योंकि साझी जि़म्मेदारी के सिद्धांत के मुताबिक इसको सिफऱ् पंजाब के सर नहीं लादा जा सकता।पिछले समय में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को दरियादिली के साथ सहायता पैकेज मुहैया करवाने वाले मौकों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए केंद्र द्वारा पंजाब सरकार को सहायता मुहैया करवाने के लिए श्री मोदी को उनकी तरफ से दिया भरोसा याद करवाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि इस समागम की उचित तैयारियों के लिए अपेक्षित सहायता मुहैया करवाने के लिए केंद्रीय संस्कृतिक मामलों बारे मंत्रालय और इस साल जून में कायम की राष्ट्रीय कार्य समिति को हिदायतें जारी की जाएँ।प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हाल ही में राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ों स्वरूप हुए नुक्सान के लिए 800 करोड़ रुपए मुआवज़े के तौर पर दिए जाने की माँग की जा चुकी है।अपने इस पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को अवगत करवाया गया कि पंजाब और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बीते 22 से 24 सितम्बर के दरमियान हुई मूसलाधार वर्षा के कारण राज्य में आम जनजीवन, फसलों, संपत्ति और विभिन्न स्थानों पर बुनियादी ढांचों को काफ़ी ज़्यादा नुक्सान पहुँचा है।मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में फसलों को अंदाजऩ 150 करोड़ रुपए का नुक्सान पहुँचा जबकि सड़क नैटवर्क को 119.32 करोड़ रुपए का और बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे और सिंचाई व्यवस्था को भी 516.51 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा राज्य में जनसंख्या, पशुधन और निजी रिहायशों का 5.11 करोड़ रुपए तक का नुक्सान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस नुक्सान के लिए मुआवज़े की माँग की जिससे इस कुदरती आफ़त से पैदा हुए हालात से राज्य को उभारा जा सके। 

 

Tags: Narendra Modi , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD