Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता के लिए बुंगे इंडिया ने सोनीपत की सब्जी मण्डी में किरयाना व्यापारियों के साथ चलाया सफाई अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 14 Oct 2018

Last updated on: Oct 14, 2018, 00:00 IST

सोनीपत शहर की सब्ज़ी मण्डी इलाके में आज बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और जनता को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान का आयोजन बाबा सिद्ध पीठ मंदिर से मुरथल अड्डे तक किया गया। आज की गयी इस पहल का श्रेय सोनीपत की सब्ज़ी मण्डी की किरयाना मार्केट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों को जाता है जिन्होंने एकजुटता का महत्व बताते हुए गगन रिफाइंड कुकिंग आयल और गगन वनस्पति घी के निर्माता कंपनी बुंगे इंडिया के साथ मिल कर स्वच्छ वातावरण को बनाने हेतु इस जागरूकता और सफाई अभियान का आयोजन किया । इस अवसर पर बाबा सिद्ध पीठ मंदिर के संस्थापक राकेश कुछल, बुंगे इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर विनीत वासन और उनकी टीम के सभी सदस्य, किरयाना मार्केट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकाऱी और बुंगे इंडिया के डिस्ट्रीब्यूटरस मैसर्ज मंगत राय बिशन स्वरुप के प्रतिनिधि सुजेश गुप्ता, संजय गुप्ता और सुनील गुप्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए बुंगे इंडिया के मार्केटिंग हेड, डॉ प्रशांत मोहन, ने बताया कि कंपनी के सी.एस.आर. कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कर्मचारियों, डीलरों, वितरकों और सी.एस.आर पार्टनर्स के साथ इस मिशन में अपना सामाजिक योगदान बढ़ाते हुए पहले भी करनाल, हिसार, पानीपत, अंबाला शहर, यमुनानगर, अम्बाला छावनी, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और राजपुरा जैसी जगहों पर अनाज मंडी / थोक बाजार क्षेत्रों में इस तरह की पहल करवा चुकें है।

बुंगे इंडिया के जनरल मेनेजर उपेन्द्र ओझा ने बताया की बुंगे इंडिया भविष्य में भी विभिन्न शहरों में बाजार के व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर के इसी तरह की गतिविधियों को जारी रखेगी । उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत अभियान देशभक्ति से प्रेरित है, लिहाजा सभी लोगों को इसमें अपनी सहभागिता बढ़चढ़ कर सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपने आचरण में शामिल कर ले तो केवल किसी शहर, बल्कि जिला, प्रदेश, देश को आसानी से स्वच्छ बनाया जा सकेगा। साफ सफाई का महत्व उसके लाभ के संदर्भ में १०० से अधिक एकत्रित सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। सब ने मार्किट को साफ़ व् स्वच्छ रखने की शपथ ली और उसके बाद सभी ने मिलकर श्रमदान किया । कचरे की ३० से अधिक रेहडिया को एकत्रित कर उचित स्थान पर फेंका गया । यह भी तेह किया गया की इस इलाके मे समय समय पर स्वच्छता सर्वेक्षण किया जायेगा और इस प्रकार के कार्यक्रमों का भी नियमित आयोजन किया जायेगा ।

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD