Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

माजरी ब्लॉक के गांवों की टूटी फूटी लिंक सड़कों की हालत सुधार कर ही चैन की सांस लेंगे : लखविन्दर कौर गरचा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 09 Oct 2018

Last updated on: Oct 09, 2018, 00:00 IST

विधान सभा हल्का खरड़ के गांव गांव जा कर लोगों की समस्याएं सुन कर हल करवाने के लिए यतनशील मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की पूर्व ओ.एस.डी. बीबी लखविन्दर कौर गरचा ने हल्के के घाट क्षेत्र (माजरी ब्लॉक) के गांवों की टूटी फूटी लिंक सड़कों की समस्या को काफी गंभीरता से लिया है। गांवों के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही लिंक सड़कों के बारे मे बातचीत करते हुए बीबी गरचा ने कहा कि वे घाट क्षेत्र की इन टूट चुकी लिंक सड़कों की हालत का सुधार करवा कर ही चैन की सांस लेंगे। इस काम के लिए वे छोटे से छोटे अधिकारी से लेकर संबंधित विभाग के मंत्री तक पहुंच करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीबी गरचा ने कहा कि माजरी ब्लॉक की लिंक सड़कों की हालत काफी ज्यादा दयनीय हो चुकी है। पिछली बरसात के मौसम में गांवों के लोगों ने इन सड़कों के कारण काफी परेशानियां झेलीं है।  गांवों के लोगों में सोहन सिंह सरपंच रतवाड़ा साहिब, अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह, धरमिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह पैंतपुर, रविन्द्र सिंह रवि पैंतपुर पूर्व ब्लॉक संमति मैंबर, रणधीर सिंह पलहेड़ी आदि ने बीबी गरचा के ध्यान में लाया कि इन सड़कों के हल के लिए तुरंत प्रयास किये जायें। बीबी गरचा ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि खरड़ हल्का उनके परिवार की भांति है और वे हल्के के लोगों की समस्याएं हल करवाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन लिंक सड़कों की हालत में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये जायेंगे तथा लोगों को राहत दिलाई जायेगी

 

Tags: Lakhwinder Kaur Garcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD