Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा प्रत्याशी संजीव विशिष्ट द्वारा डोर टू डोर चुनाव प्रचार जारी, बलौंगी में लोगों से की मीटिंग

भाजपा की सरकार बनते ही बलौंगी निवासियों को स्वास्थ्य, स्कूल और नाला पक्का करने की सौगात दी जाएगी - संजीव विशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Sukhwinder Singh Goldy, Lakhwinder Kaur Garcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

गुरुवार को पूरा दिन बारिश के चलते भी भाजपा प्रत्याशी संजीव वशिष्ठ द्वारा बलौंगी में चुनावी मीटिंग की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में एकत्र लोगों ने संजीव विशिष्ट से मुलाकात करते हुए अपनी मु्श्किलें सांझी की। बलौंगी निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में कांग्रेसी विधायक ने उनकी भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया। वह उन समस्याओं से ही गिरे हुए हैं जो समस्याएं 5 वर्ष पहले थी। बस उनके इलाके में पेवर ब्लॉक लगे हैं जो केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत भेजें गए चार करोड़ रुपए से बने हैं।भाजपा प्रत्याशी संजीव विशिष्ट ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहे बलवीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में गरीबों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोई प्रयास नहीं किया। आज भी एक गरीब को अपने बेहतरीन इलाज के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चंडीगढ़ में जाना पड़ता है। कांग्रेसी प्रत्याशी बलवीर सिद्धू ने स्वास्थ्य मंत्री होते हुए मोहाली के सरकारी अस्पताल की सेहत की ओर कोई ध्यान नहीं किया। दूसरी ओर गरीबों के लिए पांच लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना भी भाजपा की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका लाभ आज गरीब लोग अमीरों के प्राइवेट अस्पतालों में जाकर भी ले सकते हैं।

संजीव विशिष्ट ने बलौंगी निवासियों से वादा किया कि पंजाब में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने पर वह बलौंगी के तीन अहम कार्य पहल के आधार पर करेंगे। जिनमें पहला कार्य बलौंगी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना जिससे स्थानीय निवासियों को घर बैठे ही बेहतरीन इलाज मिल सके। दूसरा कार्य बलौंगी निवासियों के लिए शैक्षिक सुविधा में वृद्धि करते हुए यहां एक बेहतरीन स्कूल की स्थापना करना और तीसरा जो कि कांग्रेसी विधायक कभी भी नहीं करेंगे वह यह रहेगा कि वह बलौंगी के साथ लगते नाले को पक्का करवाकर यहां सफाई की सुविधा का बेहतरीन प्रबंध करेंगे।पूर्व परिषद अशोक झा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संजीव विशिष्ट वरिष्ठ उद्योगपति, पढ़े लिखे इंसान और समाजसेवी हैं, जिन्होंने राजनीतिक सफर से पहले ही जरूरतमंदों के लिए बहुत से कार्य किए हैं। जिस इंसान का फर्ज ही समाज सेवा हो, ऐसे इंसान ही हमारे नुमाइंदे होने चाहिए, ताकि वह मोहाली का बेहतरीन विकास करवा सकें। अशोक झा ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बलौंगी में लगे हुए पेवर ब्लॉक भी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमृत मिशन द्वारा भेजे गए चार करोड़ रुपए के बजट द्वारा ही लगाए गए हैं, प्रांतीय कांग्रेसी लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि वह केवल बुलाकर उनकी कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए हैं जो कि सरासर गलत है। इस अवसर पर सुखविंदर गोल्डी, लखविंदर कौर गर्चा, गायक मदन शौंक, गायक बाबू चंडीगढयि़ा, लग्न सिंह, चंदन, सुभाष सहित भाजपा के कई नेताओं ने लोगों से अपने विचार साझा किए।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Sukhwinder Singh Goldy , Lakhwinder Kaur Garcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD