Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

पर्यावरण के साथ संबंध सहयोग पर आधारित होना चाहिए : डॉ. महेश शर्मा

वन्यजीव सप्ताह समारोह दिल्ली चिड़िया घर में समाप्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2018

Last updated on: Oct 08, 2018, 00:00 IST

पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने वन्यजीव तथा पर्यावरण सुरक्षा में बच्चों से अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण के साथ हमारा संबंध सहयोग पर आधारित होना चाहिए। डॉ. शर्मा आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि बच्चों की दृढ़ता का उपयोग वन्यजीव संरक्षण लक्ष्य की प्राप्ति में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के घर यानी वनों में मानव अतिक्रमण हुआ है। डॉ. शर्मा ने कहा कि केवल अपने देश में नदियों, वनों और पशुओं की पूजा की जाती है।इस अवसर पर वन महानिदेशक डॉ. सिद्धांत दास ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम लोगों की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। उऩ्होंने बताया कि विश्व भूमि में भारत का हिस्सा केवल 2.5 प्रतिशत है लेकिन भारत में भारत की वन्यजीव आबादी लगभग 18 प्रतिशत है। बाघ, शेर, गेंडा और घड़ियाल इस देश में फल-फूल रहे हैं।इससे पहले डॉ. शर्मा ने डीएआरसी तथा पर्यावरण वन औऱ जलवायु मंत्रालय के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत बने बायोमैथनेशन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र की दैनिक क्षमता 3 मीट्रिक टन होगी। उन्होंने प्राणी उद्यान में पौधारोपण किया और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।वन्यजीव सप्ताह प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर से मनाया जाता है। इसका प्रारंभ 1952 में हुआ था।इस अवसर पर अपर महानिदेशक (वन) श्री एम.एस.नेगी , अपर महानिदेशक (वन) श्री सैबाल दासगुप्ता, महानिरीक्षक (वन्यजीव), पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्री सौमित्र दासगुप्ता तथा राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली की निदेशक सुश्री रेणु सिंह तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD