Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय दिल्ली में स्थापित किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2018

भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय दिल्ली में स्थापित किया जाएगा। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में तीन मूर्ति एस्टेट पर प्रस्तावित संग्रहालय की आधारशिला रखी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा “तीन मूर्ति एस्टेट” का कुल क्षेत्रफल 25.50 एकड़ है जिसमें से नेहरू स्मारक संग्रहालय इमारत 4286 वर्ग मीटर और लाइब्रेरी बिल्डिंग 4552 वर्गमीटर पर बनी हुई है जो कुल मिलाकर करीब 2 एकड़ है। तीन मूर्ति एस्टेट के शेष 23 एकड़ क्षेत्र में “भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय” स्थापित करने का फैसला किया गया जो आवास और शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत है। संग्रहालय इमारत परिसर का निर्मित क्षेत्र 10975.36 वर्ग मीटर होगा जिसमें 271 करोड़ रुपये की लागत से सभी स्तरों पर गैलरियों के साथ   बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल होगा। पुरी ने बताया कि प्रस्तावित संग्रहालय भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित होगा और इससे आगुन्तकों को आजादी के बाद देश को आकार प्रदान करने वाले नेतृत्व, उनकी पहलों और उऩके त्याग के क्रम को समझने में मदद मिलेगी।

प्रस्तावित संग्रहालय भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री से जुड़े संग्रह, उनके जीवन, कार्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के जरिए आधुनिक भारत का वर्णन करेगा। यह भारत के लोकतांत्रिक अनुभव का जीवंत वर्णन करेगा। यह प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय की भूमिका के बारे में जिज्ञासा और अनुसंधान को प्रोत्साहन देगा। प्रस्तावित संग्रहालय में एक अनुस्थापन स्थल, स्मृति चिन्ह दुकान, वार्ता / भाषण और विचार-विमर्श आयोजित करने के लिए स्थान, सेमीनार हॉल, ऑडिटोरियम, कार्यशाला क्षेत्र, पुस्तकालय, दस्तावेज रखने के लिए कक्ष, प्रयोगशाला और अभिलेखागार क्षेत्र होगा। संग्रहालय एक संस्थान होगा जहां आने वाले लोग प्रधानमंत्री कार्यालय, उसके उद्भव, भूमिका और केन्द्रीय स्तर पर शासन की भूमिका के साथ-साथ प्रत्येक प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह संग्रहालय भारत के युवाओँ और अन्य लोगों को आधुनिक श्रव-दृश्य टेक्नोलॉजी के जरिए जानकारी प्रदान करेगा। प्रस्तावित संग्रहालय का डिजाइन भारत का प्रतीक होगा जिसे उसके जाने-माने नेताओं द्वारा वर्षों में आकार प्रदान किया है।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD