Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

राजनाथ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर स्थित सीआईएसएफ कैम्प में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी

ज्ञान दोधारी तलवार है : राजनाथ सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

गौतमबुद्ध नगर , 21 Jan 2019

Last updated on: Jan 21, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उचित नैतिक व नीतिगत मूल्यों के साथ ज्ञान का उपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान दोधारी तलवार है और कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल रचनात्मक या विध्वंसात्मक कार्यों के लिए कर सकता है। उचित नैतिक व नीतिगत मूल्यों से ही अंतर स्पष्ट होता है। श्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में स्थित सीआईएसएफ कैम्प में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।गृह मंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं और भारत सॉफ्टवेयर हब के रूप में उभरा है। हालांकि कुछ दिग्भ्रमित युवा अपने कौशल का इस्तेमाल असामाजिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। ऐसे युवा अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से प्रभावित लगते हैं। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को उचित मूल्य एवं नैतिक शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नया केंद्रीय विद्यालय सीएपीएफ कर्मियों के लिए एक वरदान साबित होगा क्योंकि सीएपीएफ के तीन बलों के कैंप निकट में स्थित हैं। हाल ही में गृहमंत्री ने इस कैंपस में एक रैफरल अस्पताल का उद्घाटन किया था।इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा सीआईएसएफ के डीजी श्री राजेश रंजन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD