Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, कच्चा तेल 86 डॉलर के पार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2018

Last updated on: Oct 04, 2018, 00:00 IST

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर हो गया है। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की तेजी थम गई, मगर कीमतें अब भी तकरीबन चार साल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिन के बाद बुधवार को डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। बाजार के जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल के दाम में इस सप्ताह जोरदार उछाल आया है, जिससे आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल क्रमश: 84 रुपये, 85.80 रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर था।

चारों महानगरों में गुरुवार को डीजल क्रमश: 75.45 रुपये, 77.30 रुपये, 80.10 रुपये और 79.79 रुपये प्रति लीटर हो गया। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी वायदा गुरुवार को 0.14 फीसदी की नरमी के साथ 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था जबकि पिछले सत्र में 86.74 डॉलर प्रति बैरल तक उछला जो पिछले चार साल का ऊंचा स्तर है। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध 0.21 फीसदी की नरमी के साथ 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। पिछले सत्र में 76.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। एंजेल ब्रोकिंग हाउस के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के साथ-साथ कथित तौर रूस और सऊदी अरब के बीच उत्पादन बढ़ाने के समझौते से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव ऊपरी स्तर से फिसला है।

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD