Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सनफिल्ड्स स्कूल ने मेन सडक पर लगा दिए कई लोहे के बोर्ड

इन बोर्डो के कारण वाहन चालकों का ध्यान भटक हो रहे है हादसे, पहले भी स्कूल के बोर्ड नोटिस भेज उतरवा चूका है बिजली विभाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 03 Oct 2018

Last updated on: Oct 03, 2018, 00:00 IST

सनफिल्ड्स स्कूल अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है चाहे वो बात स्कूल में फैली गंदगी की हो,विजली विभाग के खम्बो पर स्कूल द्वारा लगाए गए इश्तेहारी बोर्ड की हो या कोई अलग मुद्दा। इस बार स्कूल फिर नए विवाद में उलझता हुआ नजर आ रहा है। इस बार सनफिल्ड्स स्कूल ने स्कूल के नाम के बडे बडे बोर्ड मेन हाईवे व् नगर कौंसिल की जमीन पर बिना मंजूरी लिए लगा दिए है जो की कानून की सरेआम उलघना है और इन बडेबडे लोहे के बोर्ड को लगाने के लिए स्कूल ने नगर कौंसिल से कोई भी इज़ाज़त तक नहीं ली। हाईवे पर लगे इन बोर्ड के कारण मेन सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों का ये बोर्ड ध्यान भटका रहे है । जिस से वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। इस बारे में समाजसेवी सुमंत पूरी,हिमांशु धीमान,हेमराज शर्मा,हरविंदर कुमार,जतिंदर सामा,कलभूषण शर्मा,उमेश कुमार योगी,ने नगर कौंसिल से मांग की है कि इन सभी बोर्डो को उतरवा कब्जे मे ले सनफिल्ड्स स्कूल को मोटा जुर्माना कर कार्रवाई की जाये तांकि आगे से क्षेत्र के और भी स्कूल,दुकानदार या व्यवसाय करने वाले लोग बिना मंजूरी लिए सड़क पर किसी भी तरह के बोर्र्ड न लगा सके।  

जब इस बारे में सनफिल्ड्स स्कूल की प्रिंसिपल हरिंदर हुंदल से बात करनी चाही तो उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी फोन नहीं उठाया। जब उनको इस संदर्भ में मैसेज किया गया तब भी उन्होंने मैसेज का कोई जबाब देना उचित नहीं समझा। जब इस बाबत नगर कौंसिल के स्नेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार से सनफिल्ड्स स्कूल द्वारा सडक मोहल्लो मे  लगाये बोर्ड सवंधी मंजूरी लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि स्कूल ने कोई भी मंजूरी उनसे नहीं ली। जब इस बाबत नगर कौंसिल के कार्यकारी अफसर गुरदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे मे जानकरी नहीं है अगर सनफील्ड्स स्कूल ने नगर कौंसिल की जमीन पर बिना परमिशन लिए बोर्ड लगाए है तो उनके सारे बोर्र्ड कल तक उतरवा दिए जायेंगे और उन पर बनती कार्रवाई भी की जाएगी। 

 

Tags: PROBLEM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD