Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

बुजुर्ग व्यक्ति हमारे समाज के जागरूक रक्षक और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी : एम. वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2018

Last updated on: Oct 01, 2018, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान करने और उनसे मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता पर बल दिया है। बुजुर्ग व्यक्तियों को समाज का जागरूक रक्षक बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सुविधाएं प्रदान करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए। उपराष्ट्रपति आज यहां अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर वयोश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार 2018 प्रदान करने के बाद एकत्र जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले, कृष्ण पाल गुर्जर, विजय सांपला और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे बुजुर्गों के पांडित्य और अनुभव को सलाम करते हैं, जिनके कठोर परिश्रम और निस्वार्थ त्याग ने राष्ट्र निर्माण में मदद की है। मैं उनके संघर्ष, उनकी अनोखी यात्राओं और उनकी सफलता का अभिवादन करता हूं। उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे लोगों का आह्वान किया कि वे ‘बूढ़ा’ शब्द के इस्तेमाल से बचें और उसके स्थान पर ‘वरिष्ठ’ का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि भारत में कोई ‘ओल्ड ऐज होम’ नहीं होना चाहिए, केवल ‘होम्स फॉर द एल्डरली एंड सीनियर सिटीजन्स’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूढ़ा शब्द से पूर्वाग्रह झलकता है और हमारे वरिष्ठजनों की ऊर्जा के साथ न्याय नहीं होता।

बुजुर्गों की अनदेखी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज के शहरीकरण के साथ छोटे परिवारों का तेजी से प्रसार हो रहा है तथा दो पीढ़ियों के बीच जुड़ाव कमजोर हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त परिवार की प्रणाली को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उसके अंतर्गत बुजुर्गों को सम्मानजनक स्थान मिलता है। बुजुर्ग व्यक्ति सच्चाई, परम्पराओं, परिवार के सम्मान, संस्कार और पांडित्य के संरक्षक हैं और वर्तमान पीढ़ी अथवा परिवार के बच्चों की जिम्मेदारी है कि वे बुजुर्ग व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए वृह्द भूमिका अदा करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा संबंधी बढ़ता खर्च, खासतौर से बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक बोझ है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत का विस्तार, बुजुर्ग नागरिकों के लिए किया जाना चाहिए। 2011 की जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कुल आबादी का 8.6 प्रतिशत लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और उन तक पहुंचना तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें सुविधाएं देना तथा उनकी प्रतिष्ठा को बचा कर रखना महत्वपूर्ण है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सस्ते कार्यक्रमों में सभी बुजुर्गों को शामिल करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। सरकार की इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए और हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि हमारे बुजुर्ग नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उस उम्र में कार्यालयों के चक्कर काटें।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Thaawar Chand Gehlot , Ramdas Athawale , Krishanpal Gurjar , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD