Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक ईंट शहीद के नाम अभियान से जुड़ा शहीद संदीप सिंह का परिवार

हिमाचल प्रदेश में बनने वाले शहीदी स्मारक के लिए भेंट की एक ईंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 29 Sep 2018

Last updated on: Sep 29, 2018, 00:00 IST

कश्मीर के तंगधार में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पैरा स्पैशल फोर्स के लांस नायक संदीप सिंह की याद में उनके गांव कोटला खुर्द में भव्य गेट का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन के सहयोग से एक ईंट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत शहीद संदीप सिंह यादगारी गेट का निर्माण होगा। यह विचार एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक श्री संजीव राणा ने शहीद के परिवार के साथ भेंट के दौरान व्यक्त  किए। वे शहीद के गांव उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अभियान के सदस्य सुखबीर सिंह नंदन भी थे। श्री राणा ने कहा कि शहीद संदीप सिंह का कर्ज देश चुका नहीं सकता लेकिन उनकी कुर्बानी को याद तो किया जा सकता है। इस लिए लोगों की सहायता से शहीद के नाम का गेट उनके गांव में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद संदीप सिंह को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्री राणा ने कहा कि जिला प्रशासन गुरदासपुर से संपर्क कर उनके सहयोग से इस यादगारी गेट के निर्माण को लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी, इसके निर्माण का कार्य जिले के लोगों की सहायता से पूरा किया जाएगा ताकि गुरदासपुर के लोग अपने शहीद को श्रद्धांजलि भेंट कर सकें। 

इस दौरान शहीद संदीप की पत्नी, पांच साल के बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों ने एक ईंट शहीद के नाम अभियान से जुड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बनने वाले शहीदी स्मारक के लिए भी एक ईंट भेंट की। संदीप के परिजनों ने कहा कि शहीद को किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं किया जा सकता क्योंकि वह देश के लिए शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि शहीद के सम्मान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने एक ईंट शहीद के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए शुरु  हुए इस पुनीत कार्य को उनका हमेशा सहयोग रहेगा।वर्णनीय है कि एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा को भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 22 मई को हिमाचल प्रदेश के शिमला में अपनी ओर से एक ईंट भेंट कर चुके हैं। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत श्री संजीव राणा व उनके साथ जुड़े लोग हरियाणा में दो स्थानों पर शहीदी स्मारक का निर्माण कर चुके हैं और अब वे हिमाचल के बिलासपुर में भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण करवा रहे हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित कई मंत्री, बाघा बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बी.एस.एफ जवान, हरियाणा की मंत्री कविता जैन, क्रिकेटर चेतन शर्मा, अध्यात्म गुरु अमृतानंदमयी देवी(अम्मा)  ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए एक ईंट भेंट कर चुके है। इस अभियान में आम जनों से लेकर आई.ए.एस. आई.पी.एस, सेना, बी.एस.एफ के बड़े-बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। 

 

Tags: Mix Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD