जिला कुल्लू में सेब की फसल को सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से सेब पुर्नुजीवित योजना के अंतर्गत बागवानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के चालू वित वर्ष में 3 करोड़ 42 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बचत भवन कुल्लू में प्रशासन में दक्षता लाने सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि सेब पुर्नजीवित योजना के तहत बागवानों को पुराने पौध¸ उखाड़ने तथा नऐ सेब के पौधे रोपित करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के आरम्भ होने से जिला के लगभग 280 बागवानों को अब तक लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस योजना के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करें और खण्ड विकास अधिकारियों के साथ सामजस्य स्थापित करके ग्राम सभा में लोगों को योजना के बारे में विस्तृृत जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कृषि और बागवानी अधिकारियों से विभागीय योजनाओं को मनरेगा कनवर्जेंस के साथ मिलकर करने का सुझाव दिया, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिले और निर्माण कार्यों को और उचित तरीके से किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श कृषि गांव योजना के तहत जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक-एक पंचायतों में सिंचाई सुविधाओं के लिए दस-दस लाख रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों से मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए गए कार्यों के साथ-साथ अन्य जन प्रतिनिधियों कार्यों को प्राथमिकता पर करने को कहा, ताकि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिले। उपायुक्त ने अधिकारियों को विधानसभा समिति द्वारा उठाए गए मामलों और कोर्ट में लम्बित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयत्न करें। उन्होंने विकास कार्यों से जुड़े विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व ही प्रगति पर अग्रसर विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे निर्माण कार्य के लिए आबंटित बजट खर्च भी हो और निर्धारित लक्ष्य को भी समय रहते पूर्ण कर पाएंगे। इस अवसर पर एडीएम विनय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहाल चंद, सहायक उपायुक्त कुमुद सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।