Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

अंशु प्रकाश की फर्जी प्राथमिकी भाजपा की साजिश का हिस्सा : सौरभ भारद्वाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2018

Last updated on: Sep 18, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने फर्जी प्राथमिकी दर्ज की और इसके बाद भाजपा के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पत्र का मकसद दिल्ली सरकार को बदनाम करना है। आप ने कहा कि ये आरोप पहले के मामलों की तरह अदालत में विफल हो जाएंगे।आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा, “प्रकाश द्वारा फर्जी प्राथमिकी और इसके बाद भाजपा के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस का झूठा आरोप पत्र, दिल्ली सरकार को बदनाम करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है।”उन्होंने कहा कि प्रकाश की तैनाती नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ‘दिल्ली सरकार को पंगु बनाने’ के लिए दिल्ली में की गई थी।भारद्वाज ने कहा, “मोदी सरकार की दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व विधायकों के खिलाफ बीते साढ़े तीन सालों में बहुत से झूठे मामले दाखिल किए हैं, जिसमें से सभी सुनवाई के दौरान अदालत में बुरी तरह असफल हुए हैं।”उन्होंने कहा कि हालिया मामला भी उसी नियति को प्राप्त होगा।आप की यह टिप्पणी पटियाला हाउस अदालत द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व 11 आप विधायकों को कथित तौर पर प्रकाश पर हमला करने को लेकर समन किए जाने के बाद आई है।

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के जन समर्थक एजेंडे को लेकर मोदी सरकार ‘असुरक्षित’ महसूस कर रही है और इसलिए वह आप सरकार को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार की बीते सप्ताह शुरू की गई डोरस्टेप डिलीवरी योजना को दुनिया भर में सराहना मिल रही है। यह जन समर्थक एजेंडा मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को असुरक्षित कर रही है और बीते साढ़े तीन सालों में मोदी सरकार ने हमारी सरकार को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”दिल्ली के मुख्य सचिव ने आरोप लगाया है कि उन पर 19 फरवरी की रात आप विधायकों द्वारा केजरीवाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर हमला किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के लिए बुलाया गया था।इसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल, सिसोदिया, अमानतुल्ला खान, प्रकाश जरवाल, नितिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, प

 

Tags: Saurabh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD