Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल ने ‘प्रथम’ भारत पर्यटन मार्ट 2018 का उद्घाटन किया

भारत भी दुनिया के सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रहे पर्यटन देशों में शुमार : के. जे. अल्‍फोंस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2018

Last updated on: Sep 17, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. जे. अल्‍फोंस और मोरक्‍को के पर्यटन मंत्री श्री मोहम्‍मद साजिद की गरिमामयी उपस्थिति में ‘प्रथम’ भारत पर्यटन मार्ट (आईटीएम 2018) का उद्घाटन किया। भारत पर्यटन मार्ट का आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (फेथ) की सहभागिता और राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से 16 सितम्‍बर से लेकर 18 सितम्‍बर, 2018 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय में सचिव, इस मंत्रालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारीगण, फेथ के अध्‍यक्ष/सदस्‍य और देश–विदेश के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।श्री पीयूष गोयल ने भारत पर्यटन मार्ट का उद्घाटन करते हुए पर्यटन मंत्रालय द्वारा पांच वर्षों के भीतर 100 अरब अमेरिकी डॉलर की एफटीए (विदेशी पर्यटकों का आगमन) राशि के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर लेने की कामना की।मंत्री महोदय ने कहा कि जब तक बुनियादी ढांचागत सुविधाओं की स्‍थापना नहीं हो जाएगी, तब तक भारत एक अत्‍यंत पसंदीदा पर्यटन गंतव्‍य के तौर पर नहीं उभर सकता है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान सरकार इन सुविधाओं को विकसित करने में जुटी हुई है जिनमें चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना, विभिन्‍न प्रकार की नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्‍साहित करना और सुदूरवर्ती गंतव्‍यों को बढि़या से जोड़कर कनेक्टिविटी को बेहतर करना शामिल हैं। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने में जो चीज सबसे ज्‍यादा कारगर साबित होगी वह है सरकार का स्‍वच्‍छता अभियान। इस अभियान से भारत को सभी विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा देश बनाने में काफी मदद मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र में आमदनी को कई गुना बढ़ाने की क्षमता का उल्‍लेख करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि पर्यटन औपचारिक एवं अनौपचारिक क्षेत्रों में अनगिनत रोजगार अवसर सृजित करता है और यह भारत की नियति बदल सकता है। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि देश के युवा इस क्षेत्र में उद्य‍मी, सेवा प्रदाता, उद्यमी इत्‍यादि बन सकते हैं।इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने घोषणा की कि अन्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट की तर्ज पर ही अब से हर साल आईटीएम का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आईटीएम का आयोजन प्रत्‍येक वर्ष सितम्‍बर में किया जाएगा। मंत्री महोदय ने कहा कि भौगोलिक, सांस्‍कृतिक, पारंपरिक, स्‍थापत्‍य कला एवं धर्मों इत्‍यादि में विविधता की दृष्टि से भारत इतना विशाल है कि यहां आने वाले पर्यटक को हर बार नया अनुभव होगा। श्री अल्‍फोंस ने यह भी कहा कि नई ई-वीजा व्‍यवस्‍था के बल पर भारत में आगमन और भी ज्‍यादा आसान हो गया है। ई-वीजा व्‍यवस्‍था अब 166 देशों के लिए खुली हुई है।भारत पर्यटन मार्ट 2018 में विश्‍व भर जैसे कि उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पूर्वी एशिया, लैटिन अमेरिका, सीआईएस देशों इत्‍यादि से लगभग 225 मेजबान अंतर्राष्‍ट्रीय खरीदार एवं मीडिया कर्मी भाग ले रहे हैं।लगभग 225 मंडप (स्‍टॉल) विक्रेताओं को उपलब्‍ध कराए गए हैं ताकि वे खरीदारों के साथ बातचीत कर सकें।

 

Tags: Piyush Goyal , KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD