Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन उद्योग पंजाब के लिए आर्थिक विकास का वाहक बनेगा- नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू द्वारा ‘इंडिया टूरिज्म मार्ट -2018’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के आगे ‘टूरिज्म पंजाब ब्रैंड’ की प्रभावशाली पेशकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/चण्डीगढ़ , 17 Sep 2018

Last updated on: Sep 17, 2018, 00:00 IST

पर्यटन उद्योग द्वारा नज़दीक भविष्य में पंजाब के आर्थिक विकास के लिए वाहक की भूमिका निभाए जाने पर ज़ोर देते हुए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में पर्यटन उद्योग की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए संजीदगी से यतनशील है। टूरिज्म क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष पर्यटन सामथ्र्य वाले पंजाब को बतौर ब्रैंड पेश करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब के जोशीले लोग और यहाँ का प्रगतिशील सभ्याचार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करेंगे। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त कि ‘ब्रैंड पंजाब’ राज्य में रोजग़ार सृजन करने और इस के आर्थिक विकास को प्रौत्साहन देने के लिए संभावनाओं से भरपूर है। ‘इंडिया टूरिज्म मार्ट -2018’, जिसमें पंजाब एक भागीदार राज्य है, के दौरान पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार का इस टूरिज्म मार्ट में पहुँचे हुए 60 देशों के 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों को पंजाब की धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पक्ष की समृद्धी से अवगत करवाने के लिए यह संजीदा प्रयास है।

स. सिद्धू ने कहा, ‘श्री दरबार साहिब अमृतसर ऐसा पवित्र स्थान है जहां रोज़मर्रा सवा लाख से ज्यादा लोग दर्शनों के लिए आते हैं और भारत में रोज़मर्रा लोगों की आवक पक्ष से यह स्थान ताजमहल से बहुत आगे है। राज्य के पर्यटन क्षेत्र के पूरे सामथ्र्य को उभारने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उचित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए लगातार यत्न किये जा रहे हैं जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी धूम मच जाए। पंजाब के समृद्ध विरासत और विरासत की तरफ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के दिल में आकर्षण पैदा करने के लिए पंजाब सरकार हर तरह की सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।’स. सिद्धू ने आगे बताया कि पंजाब द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित टूर ओपरेटरों के साथ हिस्सेदारी की गई है जो विदेशों में रह रहे पंजाबियों को उनकी धरती की जड़ों के साथ जोडऩे के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। इसके इलावा पंजाब सरकार धार्मिक और पर्यटन की अहमीयत वाले स्थानों पर यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने के लिए उचित प्रबंध करेगी। पर्यटन उद्योग का अपने विकास में अहम योगदान लेने वाले श्रीलंका, थाईलैंड, बाली (इंडोनेशिया) और दूसरे देशों और भारतीय राज्यों का हवाला देते हुए स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब के पर्यटन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजग़ार पैदा करने का सामथ्र्य है और उम्मीद अनुसार राज्य अपने रचनात्मक भविष्य के रास्ते पर चल रहा है। पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के विभाग के सचिव श्री विकास प्रताप ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को पंजाब के इस क्षेत्र के सामथ्र्य से अवगत करवाने के लिए राज्य का यह यत्न पूरा सफल रहा है। 

उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 टूर और ट्रैवल ओपरेटर अमृतसर और इसके नज़दीक के इलाकों के दौरों के लिए आऐंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब द्वारा इस कनकलेव के मौके पर गोबिन्दगढ़ किला, हमारा गाँव जैसे पर्यटन पक्ष से अहमीयत रखने वाले स्थानों के अलावा अमृतसर और होशियारपुर आदि में मौजूद विभिन्न ठहर स्थानों (फार्मज़ स्टे) को भी बखूबी प्रचारित किया गया। आज के इस कनकलेव का उद्घाटन केंद्रीय रेलवे मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री के.जे एलफौंस द्वारा किया गया। पंजाब और केरल ‘इंडिया टूरिज्म मार्ट -2018’ में भागीदार राज्य थे। इस मार्ट का आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ एसोसीएशनज़ ऑफ इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) द्वारा किया गया था और मोराको अंतरराष्ट्रीय भागीदार था। यह भी जि़क्रयोग्य है कि पंजाब द्वारा बतौर थीम राज्य आई.टी.सी. मौर्य नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए रात के खाने का प्रबंध किया गया था। इस मौके पर स.सिद्धू और केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री अलफौंस द्वारा सांझे तौर पर पंजाब संबंधी ट्रैवल बुक ‘लोनली प्लानेट’ भी जारी की गई। इस मौके पर कलाकारों द्वारा पंजाब के लोक नाच, मार्शल आर्ट गतका और अन्य कलाएं पेश की गई। इस मौके पर एशियन विकास बैंक के राष्ट्रीय डायरैक्टर श्री योकोहामा, प्रोजैकट डायरैक्टर श्री विवेक विशाल, आई.टी.डी.सी. के प्रशासनिक निर्देशक रवनीत कौर, पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार विभाग के डायरैक्टर श्री मालविन्दर सिंह जगी, फेडेरेशन फेथ के चेयरमैन श्री सुभाष गोयल और अन्य शख्सियतें उपस्थित थी।

 

Tags: Piyush Goyal , KJ Alphons , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD