Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

सांसद दुष्यंत चौटाला तूफान से बर्बाद हुई फसलों को देखने पहुंचे खेतों में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 15 Sep 2018

Last updated on: Sep 15, 2018, 00:00 IST

पिछले दिनों आदमपुर व आसपास के क्षेत्र में तूफान से नरमा व अन्य फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला विभिन्न गांवों के खेतों में गए। दुष्यंत चौटाला ने खेतों में किसानों से बातचीत और नुकसान का जायजा लिया। तूफान से बर्बाद हुई फसलों को देख सांसद दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही डीसी को फोन मिलाया और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए। डीसी ने सांसद को नुकसान के जायजे के लिए गिरदावरी का आश्वासन दिया। दुष्यंत चौटाला आममपुर हलके  में गांवों के दौरे पर थे। इस दौरान वे किसानों ने दुष्यंत को तूफान से फसलों में हुए नुमसान के बारे में अवगत करवाया। सांसद दुष्यंत किसानों के साथ स्वयं खेतों की ओर निकल गए। उन्होंने गांव कालीरावण, कोहली, फ्रांसी अग्रोहा, आदमपुर गांव, सदलपुर के खेतों में जाकर फसलों को देखा। दुष्यंत ने कहा कि तूफान से फसलों मेंं काफी नुकसान हुआ है और तुफान प्रभावित क्षेत्र में नरमे की अधिकांश फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि मंहगाई के इस दौर में किसान आर्थिक तंगी की मार से उबर सके। सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, हलका प्रधान सुभाष गिल राजेश गोदारा, रमेश जाखोद पूर्व हलका प्रधान भागीरथ नंबरदार, रामप्रसाद गढ़वाल अशोक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

इधर, इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कई गांवों में सांसद निधि कोष से बने शेड, लाइब्रेरी और मुख्य द्वार का उद्घाटन किया तथा अनेक गांवों में विकास कार्यों की घोषणा की। दुष्यंत ने गांव बालावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाइब्रेरी का उदघाटन किया। सांसद निधि कोष से 5 लाख रूपये की लागत से इस लाइब्रेरी का निर्माण दुष्यंत ने करवाया है। उन्होंने गांव में मच्छर मारने वाली एक फोगिंग मशीन व पीने के पानी के लिए एक वाटर टैंकर देने की घोषणा की। गांव में पहुंचने पर युवा सांसद का युवाओं द्वारा सैकड़ों मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ भव्य स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला स्वयं मोटरसाइकल चला कर सभा स्थल तक गए। गांव चारनौंद में 2 लाख रूपये से बने स्कूल के मुख्य द्वार का उद्घाटन भी दुष्यंत चौटाला ने किया। यह राशि सांसद निधि कोष से खर्च की गई। गांव चूली बागडिय़ान में सांसद निधि कोष के 10 लाख रूपये की लागत से गौशाला में बने शेड का उद्घाटन भी दुष्यंत चौटाला ने किया। इसके अलावा गांव आर्य नगर में योग के करने वाले युवाओं के लिए 60 योग मेट का वितरण दुष्यंत चौटाला ने किया। ये योग मेट सांसद निधि कोष से खरीदे गए हैं। नए योग मेट पर युवाओं ने विभिन्न योग क्रियाओं और आसन का प्रदर्शन दुष्यंत चौटाला के समक्ष किया। 

इसके अलावा इनेलो सांसद दुष्यंत ने गांव सीसवाल व सीसवाल की ढाणी में एक एक वाटर टैंकर तथा गांव में गलियों की सफाई बनाए रखने के लिए एक ट्राली देने की घोषणा की। रुपये प्रति लीटर थी। अब सवाल उठता है कि कच्चे तेल के दाम अब भी काफी कम हैं तो उपभोक्ता को ज्यादा दाम क्यों चुकाने पड़ रहे हैं। इसकी दो वजहे हैं। एक है केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क और दूसरी रुपये की गिरती सेहत। उत्पाद शुल्क जुडऩे के बाद राज्यों का वैट जुड़ता है। रुपये की गिरती विनिमय दर के चलते कच्चे तेल का आयात महंगा हो रहा है। पांच सितंबर को रुपया 71.95 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया और इसमें गिरावट की आशंका बनी हुई है। इससे केवल तेल ही नहीं, बाकी आयात भी महंगे होते जा रहे हैं। असल में सरकार के तमाम दावों के बावजूद निर्यात में तेजी नहीं आ रही है जबकि आयात बढ़ता जा रहा है। अकेले मोबाइल फोन के आयात पर हम 23 अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं। ई-कामर्स कंपनियां घरेलू उत्पादकों के बजाय जहां सस्ता मिल रहा है वहां से खरीदारी कर रही हैं। यह अजीब दुष्चक्र बन गया है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों से उत्पादन महंगा होता जा रहा है जो हमारे निर्यात को घटा रहा है। विकसित देशों में संरक्षणवादी नीतियां भी निर्यात घटा रही हैं। ऐसे में रुपये पर दबाव तो रहेगा ही।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD