जम्मू व कश्मीर जनसेवा आयोग के चेयरमैन अब्दुल लतीफ यू जमनदेवा ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट की।देवा ने राज्यपाल को परीक्षाओं तथा साक्षात्कारों के सचांलन में प्रोद्यौगिकी के उपयोग को बढाकर और अधिक पारदर्शिता तथा दक्शता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रक्रियाओं को ऑन लाईन लाकर आयोग द्वारा किये गये निरंतर सुधारों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों के चयन में योग्यता मानकों को बनाये रखने तथा आयोग में लम्बित पडे पदोन्नति तथा कई अन्य मामलों का समयबद्ध निपटान करने के लिए आयोग के महत्व पर बल दिया।