Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर में 4 आतंकवादी ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोपोर , 13 Sep 2018

Last updated on: Sep 13, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में गुरुवार को चार आतंकवादी मारे गए, जबकि आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से दो सोपोर के अरमपोर इलाके में मारे गए। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह इलाके को घेर लिया। पुलिस ने कहा, “घेराबंदी सख्त होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।” जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल अरविंद भाटिया ने कहा कि रियासी जिले में एक अभियान में दो और आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने राज्य में हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ की थी। माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के पास ककरियाल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

मृत आतकंवादियों में वे तीन आतंकवादी भी शामिल हैं, जिन्होंने उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक सीआरपीएफ जवान और फॉरेस्ट गार्ड पर फायरिंग की थी। झज्जर के घने जंगलों में और आसपास के इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर और अन्य निगरानी गैजेट का इस्तेमाल किया। आतंकवादियों पर हमला करने से पहले ग्रामीणों से इलाके को खाली करवा दिया गया। इससे पहले एक ग्रामीण ने बताया था कि रात 10 बजे के आसपास तीन हथियारबंद आतंकवादी खाने-पीने की चीजों का थैला लिए उसके घर में घुस गए, अपने कपड़े बदले, बिस्किट खाने और पानी पीने के बाद वहां से चले गए। नगरोटा-झज्जर कोटली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन बंद कर दिया गया है। इलाके के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिए गए ट्रक चालक और सहायक के पास से एक एके-47 राइफल और तीन मैगजीन बरामद किए थे।

 

Tags: Encounter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD