Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

कच्चा तेल नरम, फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2018

Last updated on: Sep 13, 2018, 00:00 IST

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में कमी आने के बावजूद विदेशी बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में थोड़ी नरमी आई। मगर भारत में फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई। तेल बाजार के जानकारों के मुताबिक, तेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक द्वारा अगले साल तेल की मांग कमजोर रहने की आशंका जताने के कारण कीमतों में नरमी आई है, मगर नरमी रहने की संभावना कम है। जानकार बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी या नरमी का असर पेट्रोल या डीजल की कीमतों पर करीब दो सप्ताह बाद दिखता है। कच्चा तेल बुधवार को मई के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर चला गया था, जो आगे आपूर्ति कम रहने की संभावनाओं से प्रेरित था। ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल रहने के कारण ओपेक की ओर से आशंका जताई गई है कि अगले साल तेल की मांग नरम रह सकती है इसलिए कीमतों में थोड़ी कमजोरी आई है मगर फिलहाल तेल के दाम में नरमी की संभावना कम है। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा गुरुवार को इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। इससे पहले बुधवार को ब्रेंड क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। 

अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई 0.67 फीसदी की नरमी के साथ 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। इससे पहले डब्ल्यूटीआई बुधवार को 70 डॉलर के पार चला गया था। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी कच्चा तेल वायदा बुधवार को 31 रुपय यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 5,075 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि दैनिक कारोबार के दौरान वायदे में 5,140 रुपये प्रति बैरल का उछाल आया। गणेश चतुर्थी का अवकाश रहने के कारण गुरुवार को एमसीएक्स पर दिन के सत्र के दौरान कारोबार बंद रहा। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल फिर 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। देश की राजधानी में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। एंजेल ब्रोकिंग के ऊर्जा विश्लेषक व वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि तेल भंडार घटने को लेकर जो प्रतिक्रिया आनी थी वह बुधवार को पहले ही आ गई थी और मौजूदा नरमी अस्थाई है फिर तेजी की संभावना बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण तेल की आपूर्ति कम होने और अमेरिका में लगातार तेल का भंडार घटने से कच्चे तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। गुप्ता ने कहा, ओपेक देशों के बीच अगर आगे तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति बनेगी तो ही तेल के दाम में नरमी आएगी। जब तक सऊदी अरब तेल का उत्पादन नहीं बढ़ाएगा तब तक आपूर्ति पर दबाव बना रहेगा क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान से तेल की आपूर्ति लगातार घट रही है। अमेरिकी एजेंसी एनर्जी इंफोर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी ईआईए की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में तेल का भंडार सात सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह को 53 लाख बैरल घटकर 39.62 करोड़ बैरल रह गया। उधर, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोटिर्ंग कंट्रीज यानी ओपेक ने 2019 में तेल की मांग को लेकर अपने अनुमान में पिछले महीने से 20,000 बैरल की कटौती की है। ओपेक की इस महीने की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में तेल की रोजाना मांग 14.1 लाख बैरल बढ़ सकती है।

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD