Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Sep 2018

Last updated on: Sep 09, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की लम्बे समय से मांग रही है और राज्य पिछले अनेक वर्षों से इसके लिए प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में भी समुदाय को इसी तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसगिरी क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लम्बे समय से गैर भाजपा सरकारों द्वारा अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही राज्य के सभी क्षेत्रों के सन्तुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान की है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और राज्य के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। सांसद वीरेन्द्र कश्यप, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी नेता चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव विनय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajnath Singh , Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD