Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

ताऊ देवीलाल जयंती का न्यौता देने पहुंचे दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हांसी , 07 Sep 2018

Last updated on: Sep 07, 2018, 00:00 IST

जननायक स्व. चौ. देवीलाल जयंती का न्यौता देने के लिए इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को हांसी हलके के गांवों में पहुंचे। उन्होंने गोहाना में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर सांसद दुष्यंत चौटाला का जोरदार अभिनंदन किया गया।इनेलो सांसद ने गांव घिराय में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ताऊ देवीलाल हर दिल अजीत नेता थे और  हर वर्ग का भला करने की सोच थी। उन्होंने कहा कि जब-जब ताऊ देवीलाल सत्ता में आए उन्होंने किसान, कमेरे, मजदूर, छोटे व्यापारी, दुकानदार व पिछड़ों के उत्थान के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई और विपक्ष में रहते हुए उन्होंने जनता के हकों के लिए ताउम्र संघर्ष किया। ताऊ की इसी कार्यप्रणाली के चलते समाज का हर वर्ग उन्हें अपना मसीहा मानता है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने स्व. चौ. देवीलाल का जन्म दिवस गोाहाना मनाने का निर्णय लिया है और लोग अपने नेता को श्रद्धाजंलि देने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

युवा नेता ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार पर भी जम कर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे पर सडक़ों पर उतरने वाले भाजपा नेता आज चुप क्यों बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल पहले के मुकाबले काफ ी कम हैं और बावजूद इसके डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें भाजपा के 4 वर्ष के शासनकाल में 35 से 40 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का असर न केवल आम आदमी की जेब पर सीधा पड़ता है बल्कि आम उपभोक्ता की वस्तुओं की कीमतों का बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ सरकारी खजाने भरने ओर तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ाने की चिंता है न कि आम आदमी की।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की इस दोहरी नीति को समझ रही है और समय आने पर माकुल जवाब देने के इंतजार में है।आज दुष्यंत चौटाला ने गांव चैनत, कुलाना, ढाणी पाल, गगनखेड़ी, जमावड़ी, कुंभा खेड़ा, थुराना, खरकड़ा, सोरखी, गढ़ी आदि गांवों का दौरा कर सम्मान रैली के लिए निमंत्रण दिया। उनके साथ जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, हलका प्रधान कर्ण सिंह दैप्प्पल, सतपाल पालू, बसपा नेता जयसिंह सिहाग, कृष्ण सैनीपुरा, पार्षद सरोज बामल, युवा जिला प्रधान अमित बूरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD