Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मेनका संजय गांधी ने विमान सेवा कर्मियों से महिला सहयोगियों के सम्‍मान के प्रति संवेदी रहने का आग्रह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2018

Last updated on: Aug 24, 2018, 00:00 IST

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की विमान सेवाओं के कर्मचारियों से महिला सहयोगियों के सम्‍मान के प्रति संवेदी बनने का आग्रह किया है। मेनका संजय गांधी कल नई दिल्‍ली में एयर इंडिया तथा एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में यौन उत्‍पीड़न के मामलों की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। एयर इंडिया के अध्‍यक्ष और प्रबंधन निदेशक ने बताया कि विभिन्‍न आईसीसी में 12 मामलें चल रहे हैं। यह भी बताया गया कि निजी एयरलाइनों से संबंधित अनेक मामलों को महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा गया है। मामलों की समीक्षा करने और आईसीसी द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के बाद श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि यौन उत्‍पीड़न के मामलों के साथ-साथ कुछ महिला कर्मचारी यौन उत्‍पीड़न की आड़ में प्रशासनिक स्‍वभाव की शिकायतें दर्ज कराती हैं। आईसीसी के लिए इन मामलों को तेजी से निपटाना महत्‍वपूर्ण है। इससे सही शिकायत करने वाली महिलाओं को समस्‍या के समाधान के लिए उचित प्रशासनिक/कानूनी व्‍यवस्‍था की तलाश करने में मदद मिलेगी। 

इससे आईसीसी को भी वास्‍तविक मामलों पर फोकस करने में मदद मिलेगी। महिला और बाल विकास मंत्री ने बताया कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अपने निर्देशों में यौन उत्‍पीड़न के मामलों में अनेक त्‍वरित राहत उपायों का प्रावधान किया है, जिसे आईसीसी द्वारा आवश्‍यकता होने पर शिकायतकर्ता को प्रदान करना चाहिए। श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि विमानन क्षेत्र में विस्‍तार हुआ है और यह क्षेत्र अपने कार्यबल में समावेशी बन गया है। यह क्षेत्र मध्‍यम वर्ग की पहुंच योग्‍य बन गया है। अब यह केवल उच्‍च श्रेणी के लोगों के लिए बना विशेष क्षेत्र नहीं रह गया है जैसा कि 70 और 80 के दशक में समझा जाता था। इस समावेशी कार्यबल तथा यात्रियों को देखते हुए विमान सेवा  क्षेत्र के पुरूष कर्मचारियों, विशेषकर पायलटों के लिए यह महत्‍वपूर्ण है कि वे महिला सहयोग के बारे में अपनी धारणाओं में अधिक संवेदी बने। महिला और बाल विकास मंत्री ने एयर इंडिया के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक से पुरूष कर्मचारियों को संवेदी बनाने का अनुरोध किया ताकि महिला कर्मचारी किसी भी प्रकार से अपने को धमकी से डरी/असुरक्षित महसूस नहीं करें। उन्‍होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से निजी एयर लाइनों से भी ऐसा करने के लिए निर्देश देने को कहा।

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD