Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

केरल बाढ़ राहत कार्यों में बड़ी संख्‍या में भाग ले रहे है एनएसएस स्‍वयं सेवक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केरल , 21 Aug 2018

Last updated on: Aug 21, 2018, 00:00 IST

केरल में राहत और बचाव कार्यों में राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्‍वयंसेवक बड़ी संख्‍या में भाग ले रहे हैं। पूरे राज्‍य में लगभग 1200 एनएसएस इकाइयां राहत गतिविधियों में लगी हुई हैं। एनएसएस के स्‍वयंसेवक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को स्‍वच्‍छ बनाने, बाढ़ पीडि़तों के लिए खाद्य पैकेट तैयार करने के अलावा सार्वजनिक रसोईघरों का भी संचालन कर रहे हैं तथा दवाइयां भी वितरित कर रहे हैं। स्‍वयंसेवक और अन्‍य कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित विभिन्‍न क्षेत्रों में खाद्य पैकेट वितरित कर रहे हैं और बचाव कार्यों में भी सहयोग कर रहे हैं। वे सूखा राशन, कपड़े, साबुन, सैनेटरी नेपकिन, दवाइयां, मिल्‍क पाउडर, ब्‍लीचिंग पाउडर, हैंडवॉश, सैनिटाइजर्स जैसे दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं को एकत्र कर रहे हैं। एनएसएस की सभी इकाइयों में प्रधानमंत्री राहत कोष तथा केरल के मुख्‍यमंत्री राहत कोष के लिए पैसे एकत्र करने का कार्य भी चल रहा है। तमिलनाडु, महाराष्‍ट्र, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे अन्‍य राज्‍यों के भी स्‍वयंसेवक सक्रिय रूप से राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं।देश के किसी भी हिस्‍से में जब प्राकृतिक आपदा आती है, तो एनएसएस के स्‍वयंसेवक हमेशा प्राथमिकता के साथ राहत और बचाव अभियानों में हिस्‍सा लेते हैं। ये स्‍वयंसेवक  जिला प्रशासन के साथ आपसी तालमेल बैठाकर प्रभावित क्षेत्रों में सामग्रियों को पहुंचाते हैं और सही तरीके से उनका वितरण करते हैं।एनएसएस, युवा और खेल मंत्रालय का प्रमुख राष्‍ट्रीय कार्यक्रम है, जो देशभर में छात्रों और युवाओं को समर्पित है। वर्तमान में 426 विश्‍वविद्यालयों के लगभग 32,000 संस्‍थानों में एनएसएस के लगभग 41 लाख स्‍वयंसेवक हैं। पढ़ाई करते हुए ये छात्र समाज की विकास संबंधी गतिविधियों का संचालन करते हैं और एक बेहतर समाज बनाने के विषय में कार्य करते हैं। जब भी आवश्‍यकता होती है, तो एनएसएस के स्‍वयंसेवक देश की सेवा के लिए खुद ही आगे आते हैं। पर्यावरण संवर्द्धन, कुपोषण, टीकाकरण या प्राकृतिक आपदा जैसा कोई मुद्दा हो तो ये स्‍वयंसेवक हमेशा पीडि़तों के लिए मददगार बनते रहे हैं।

 

Tags: Flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD