Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एशियाई खेल (कुश्ती) : बजरंग को स्वर्ण, पवन कांसे से चूके, सुशील ने किया निराश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 19 Aug 2018

Last updated on: Aug 19, 2018, 00:00 IST

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया 18वें एशियाई खेलों में जिन उम्मीदों के साथ गए थे, वो उन्होंने पूरी की हैं। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक के एक और बड़े दावेदार माने जा रहे ओलिम्पक पदक विजेता सुशील कुमार ने हालांकि निराश किया और वह खेलों के पहले दिन रविवार को पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए।बजरंग ने फाइनल में जापान के दाइचे ताकातानी को रोचक और कड़े मुकाबले में 11-8 से मात देकर एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। बजरंग ने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था और इस बार उनसे उम्मीद थी की वह अपने पदक का रंग बेहतर करेंगे। बजरंग ने सभी की उम्मीदों को पूरा करते हुए सोने का तमगा हासिल किया।लेकिन, सुशील विफल रहे और 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में ही बहरीन के अदम बातिरोव से 5-3 से मात खाकर बाहर हो गए।कुश्ती में भारत के हिस्से एक कांस्य पदक आ सकता था, लेकिन 86 किलोग्राम भारवर्ग में पवन कुमार कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया के ओरगोदुल उतुमेन से 8-1 से हार कर पदक जीतने का मौका गंवा बैठे।इनके अलावा संदीप तोमर 57 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए। मौसम खत्री को 97 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेल खेलों से बाहर होना पड़ा।

इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने फाइनल मुकाबले की शानदार शुरुआत की और आते ही टेकडाउन से छह अंक लिए। ताकातानी ने 0-6 से पिछड़ने के बाद हालांकि हार नहीं मानी और बजरंग को बाहर ले जाते हुए दो अंक लिए। पहले राउंड में बजरंग 6-2 की बढ़त के साथ गए। दूसरे राउंड में ताकातानी ने वापसी के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया और स्कोर 6-6 से बराबर कर लिया। यहां से दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। बजरंग ने जापानी खिलाड़ी को पलटते हुए दो अंक लेकर स्कोर 8-6 और फिर 10-6 कर लिया। ताकातानी ने दो अंक लेकर एक बार फिर वापसी की कोशिश की लेकिन बजरंग ने एक और अंक लिया और दूसरे राउंड की समाप्ति तक अपनी तीन अंकों की बढ़त को बनाए रखते हुए सोने का तमगा हासिल किया।बजरंग ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से मात दे क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से एकतरफा शिकस्त देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया जहां मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में जगह बनाई और फिर अपना स्वर्ण पदक पक्का किया।

 

Tags: Bajrang Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD