बुढलाडा शहर की कायाकल्प के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्य ने और तेज़ी पकड़ ली है। डिप्टी कमिश्नर मानसा अपनीत रिआत ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही शहर का रूप बदल जायेगा क्योंकि नगर कौंसिल के अधिकारी और मुलाजि़म विकास कार्यों को समयबद्ध तरीको से मुक मल करने के लिए दिन-रात एक करके कार्य में जुटे हुए हैं।उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल बुढलाडा द्वारा आई.टी.आई. रोड से गैस एजेंसी के मोड़ तक सड़क का काम शुरू करवाया जा चुका है जिस पर अंदाजऩ 43.82 लाख रुपए की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर सीवरेज के मेन-होल को ऊँचा उठाने और सीवरेज चैंबर बनाने का काम मुक मल हो चुका है। सड़क की बर्मों पर पड़ी मिट्टी और मलबे को उठाने के उपरांत पत्थरों की परत डालने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह सड़क 25 दिनों के रिकार्ड समय में मुक मल हो जायेगी।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इसी तरह नगर कौंसिल द्वारा करीब 110.29 लाख रुपए से रेलवे रोड बुढलाडा की सड़क बनाने का कार्य, करीब 15.33 लाख रुपए की लागत से ट्रक यूनियन के.के गौड़ चौक तक सड़क बनाने और करीब 20.38 लाख रुपए की लागत से के.के गौड़ चौक से गुरू नानक कालेज तक सड़क बनाने संबंधी टैंडर माँगे जा चुके हैं, जो 24 अगस्त, 2018 को खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टैंडर खुलने के उपरांत 60 दिनों में इन सड़कों का कार्य मुक मल करवा दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-16 गीता एम.सी. वाली गली बनाने का कार्य शुरू करवाया जा चुका है। इस गली में नालियों को बंद करके चैंबर बनाने का कार्य चल रहा है। यह गली अगले 20-25 दिनों के भीतर बना दी जायेगी।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भीखी-बोहा रोड पर आई.टी.आई चौक से पुल तक सड़क की बर्मों पर पड़ी मिट्टी उठवाने का कार्य चल रहा है। बर्मों से मिट्टी उठाने के उपरांत सड़क को समतल करके सड़क मुर मत का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा बुढलाडा शहर की सफ़ाई संबंधी हिदायतें
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रिआत द्वारा बुढलाडा शहर में सफ़ाई की रोज़मर्रा की चैकिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सफ़ाई इंचार्ज द्वारा हर रोज़ चैकिंग की जा रही है। शहर में सुबह-शाम 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के द्वारा सकैडंरी प्वाईंटों से कूड़ा प्रतिदिन उठवाया जा रहा है।