युवाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
हमीरपुर , 30 Jan 2014
Last updated on: Jan 30, 2014, 00:00 IST
हमीरपुर में दो दिवसीय युवा नेतृत्व शिविर के पहले दिन युवाओं को मशरूम उत्पादन, मधु मक्खी पालन, कौशल विकास भत्ता, मुर्गी पालन, डेयरी पालन के बारे में अवगत करवाया गया। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी देने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया इसमें जिला बागबानी अधिकारी डा विद्या सागर ने मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी प्रदान की गई वहीं जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कौशल विकास भत्ता योजना के बारे में विस्तार से युवाओं को अवगत करवाया गया इसी तरह से उपनिदेशक कृषि विभाग, रमेश चंद ने डेयरी फार्मिंग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा खंड विकास अधिकारी डा सुनील चंदेल ने मनरेगा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।