Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

राहुल की टिप्पणी का सोनी ने समर्थन किया

अंबिका सोनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) , 28 Jan 2014

Last updated on: Jan 28, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 1984 के दंगों पर की गई टिप्पणी का समर्थन किया और कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान राज्य सरकार ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। राहुल गांधी द्वारा सोमवार को एक टेलीविजन चैनल पर दिए गए साक्षात्कार के संदर्भ में सोनी ने कहा, "हमने अक्सर सुना है कि सही सामग्री अदालतों में पेश होती है या नहीं। क्योंकि अक्सर यह कहा जाता है कि अदालतों ने गुजरात के भाजपा नेताओं को बरी कर दिया है। लेकिन हमारे पास ऐसे मामलों की जानकारी है, जहां हम महसूस करते हैं कि राज्य सरकार ने पर्याप्त तत्परता और गंभीरता से काम नहीं किया।"गांधी ने साक्षात्कार में कहा है कि गुजरात सरकार ने 2002 के दंगों को उकसावा और बढ़ावा देने का काम किया। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे तथा गुजरात दंगे के बीच यही अंतर था कि 1984 में कांग्रेस सरकार हत्याएं रोकने का प्रयास कर रही थी, जबकि मोदी सरकार हत्याएं करने की छूट दे रखी थी। सोनी ने कहा कि यदि शासन पर्याप्त गंभीरता के साथ काम नहीं करता तो इसका मतलब है कि उसकी किसी के साथ सांठगांठ है। सोनी ने कहा कि 1984 के दंगों पर चर्चा हो चुकी है। काफी समय बीतने के बावजूद मामला अभी भी न्यायालय में है। प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में इस पर बोला है जो कि इससे पीड़ित लोगों तक पहुंचा है। ऐसी घटनाओं की हर एक के दिमाग पर अमिट छाप है लेकिन लोगों को आगे बढ़ना चाहिए।सोनी ने कहा कि 2002 के दंगों के लिए मोदी को हमेशा अपनी छवि बचाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा, "इस पर एक बार क्यों न स्वतंत्र और खुली चर्चा हो और सभी देखें कि लोग क्या कहते हैं।"

 

Tags: ambika soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD