Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल में बोर्ड परीक्षाओं का बढ़े मंदी, बरना ड्यूटी नहीं : स्कूल प्रवक्ता संघ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 27 Jan 2014

Last updated on: Jan 27, 2014, 00:00 IST

हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान नरोत्त्म ठाकुर, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ मलकोटिया , राज कुमार उप.प्रधान साबिर मोहोमद, मुख्य हैड क़्वार्टर सचिव संजय देष्टा,मुख्य संगठन सचिव पंकज कुमार ब शी, प्रेस सचिव राम गोपाल, सदस्य लक्ष्मण ठाकुर, सदस्य परम देव, वेब सचिव नरेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, परम देव ने सयुंक्त बयान में कहा कि कईं सालों से बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान मिलने वाले मानदेय में कोई बढोत्तरी नहीं हुई हैं । हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से मांग करता है कि बोर्ड की परीक्षा में

1. केंद्र अधीक्षक का मानदेय 200 रुपये प्रति सत्र, उप. केंद्र अधीक्षक का मानदेय 150 रुपये प्रति सत्र तथा सुपरवाईजर का मानदेय 125 रुपये प्रति सत्र किया जाये।

2. पेपर मूल्यांकन के छह रुपये की बजाय 15 रुपये प्रति आंसरशीट किया जाये।

3. मुल्यांकन कार्य के दौरान अध्यापक की रिफ्रेशमेंट 6 रुपये 20 रुपये किया जाये।

4. पेपर सेट करने के लिये मानदेय सात हजार रुपये करने की मांग की।

5. हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग उठाई है कि बोर्ड की परीक्षाओं में प्रधानाचार्यो की जि मेदारी को सुनिश्चित किया जाए।

6. बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में अवार्ड लिस्ट पर प्रधानाचार्यो के काउंटर साइन न करवाए जाएं।इससे अंकों की सिक्रेसी का कोई मतलब नहीं रह जाता।

7. सर्दियों के स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं दिसंबर में ली जाएं।

8. परीक्षाओं के लिए लाइंग स्कवायड में सेवानिवृत्त अधिकारियों की ड्यूटी न लगाई जाए।

9. परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य निजी स्कूलों से न करवाया जाए।

10. परीक्षा फार्म को सत्यापित करने की शक्ति प्रधानाचार्यो के साथ प्रवक्ताओं को भी दी जाए।

11. संघ ने ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले मानदेय को भी बढ़ाने की मांग उठाई।

12. बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि बोर्ड की परीक्षाओं में अनुबंधित और पैरा टीचरों की भी ड्यूटी लगाई जाए।

13. जमा एक कक्षा की परीक्षा भी बोर्ड द्वारा ही ली जाए।

14. किसी भी अध्यापक की जबर्दस्ती बोर्ड के डयुटी थोप्पी ना जायें।

15. निजि पाठशालाओं के अध्यापकों से मुल्यांकन ना करवाया जायें।

16. अध्यापकों को बोर्ड की ड्यूटी के लिये अभी तक जिले के भीतर ही भेजा जाता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से मांग करता है कि अगर कोई अध्यापक अपने कार्य जिला से बाहर किसी दूसरे जिले में ड्युटी देना चाहता है तो उसे डयुटी से रोका ना जायें। मानदेय कम होने की वजह से कोई भी अध्यापक बोर्ड के कार्यों में रूचि नहीं लेता अगर मानदेय अच्छा हो तो कोई भी अध्यापक बोर्ड के कार्यों को पूरा करने के लिये स्वेच्छा से तैयार हो जायेगा और बोर्ड को जबर्दस्ती डयुटी लगाने की भी जरूरत नहीं पडेगी । अगर बोर्ड इन मांगो को नही मानता तो इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं मे शामिल होने या ना होने पर विचार किया

जायेगा।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD