Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा व्यापक अभियान : विनीत चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Aug 2018

Last updated on: Aug 07, 2018, 00:00 IST

प्रदेश सरकार राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी व प्रयोग पर अकुंश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में निर्देश दिए है कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी से जुडे़ लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ लोगों विशेषकर स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जागरूक करने के लिए कदम उठाए जाएं। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विनीत चौधरी की अध्यक्षता में आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक हुई। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नशाखोरी पर लगाम लाने के लिए विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे ताकि इस बुराई से सख्ती से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों को नशे की बुरी आदत के कारण पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी, जिसके तहत अध्यापकों को डाइट व एसइआरटी में प्रशिक्षण देकर नशाखोरी के प्रति संवेदनशील व जागरूक किया जाएगा ताकि वे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस बुरी आदत से जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नशे की बुरी आदत के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा चित्रकला इत्यादि की प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी वर्षों में इसे स्कूली पाठयक्रमों में भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘अखण्ड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के अन्तर्गत नशा निवारण जागरूकता को भी शामिल किया जाएगा। निकट भविष्य में प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रातः सभा में बच्चों को 10 नशा निवारण से सम्बन्धित 10 सूत्रीय शपथ भी दिलाई जाएगी तथा बच्चों को नशे की बुरी आदत के प्रति जागरूक करने के लिए वार्षिक कलैण्डर तैयार किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत पाठशालाओं में प्रत्येक माह में नशा निवारण से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व वन विभाग के सहयोग से भांग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अलावा महिला मण्डलों, युवक मण्डलों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। व्यापक स्तर पर चलने वाले इस अभियान के दौरान राज्य की निजी तथा सरकारी भूमि पर पाई जाने वाली भांग को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भांग के स्थान पर अन्य वैकल्पिक खेती की सम्भावनाओं को तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नशा उन्मूलन केन्द्र स्थापित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नारकोटिक्स कानून को और सख्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी पर नजर रखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के उच्च अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी तथा मादक द्रव्यों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त टास्कफोर्स बनाई जाएगी और नशे के दृष्प्रभावों के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन 104 को और सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं स्वास्थ्य बी.के. अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरूण कपूर, प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी, सचिव शिक्षा डॉ. अरूण शर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज आर.एन. बत्ता, सचिव भाषा एवं संस्कृति पूर्णिमा चौहान, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कश्यप, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलदेव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD