Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर निर्वाचन क्षेत्र सम्बंधित विकास मुददे उठाये

विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Aug 2018

Last updated on: Aug 01, 2018, 00:00 IST

विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह से मुलाकात कर अपने सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास मुद्दे उठाये। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा के सदस्य कविन्द्र गुप्ता, सतपाल शर्मा, शाम लाल चौधरी, राजीव जसरोटिया तथा शक्ति राज परिहार शामिल थे। विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास के मुद्दों तथा सभी लम्बित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष ने विधायकों को आश्वासन दिया कि  वह उनके द्वारा उठाये गये मुददों को व्यक्तिगत रुप से लेंगे तथा इनके समाधान हेतु सम्बंधित विभागों के समक्ष रखेंगे। डॉ. सिंह ने विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा विधानसभा कार्यप्रणाली के आधुनिकीकरण हेतु जरूरतों का आंकलन करने के लिए बैठक आयोजित की। विधानसभा सचिव आर.एल. शर्मा ने अध्यक्ष को विधानसभा के विभिन्न विंगों की कार्यप्रणाली तथा विधानसभा रिकार्ड के डिजिटीकरण हेतु उठाये गये कदमों के अलावा ई-विधान परियोजना के कार्यान्वयन के बारे में सूचित किया। 

अध्यक्ष ने कर्मचारियों से अधिक समर्पणभाव से कार्य करने के लिए कहा ताकि मानव संसाधनों का उचित उपयोग हो सके। उन्होंने विधानसभा सचिव को कर्मचारियों को क्षमता निर्माण प्रषिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जम्मू तथा श्रीनगर में एमएलए होस्टलों के उन्नयन हेतु एक ढांचागत योजना तैयार करने के निर्देश भी दिये। अध्यक्ष ने मौजूदा विधायकों को होस्टलों के आवंटन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने विधानसभा सचिवालय स्टाफ को उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। विधानसभा सचिव रतन लाल शर्मा, अतिरिक्त सचिव नसीम जान, उप सचिव अब्दुल कयूम मीर, आईटी शाखा के प्रभारी विशाल शर्मा तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD