Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बनर्जी ने संसद में आडवाणी तथा विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Aug 2018

Last updated on: Aug 01, 2018, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभी चुनावों में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने की अपनी राजनीतिक मुहिम के तहत बुधवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। संसद भवन परिसर में बनर्जी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव, अन्नाद्रमुक नेता एम. थंबीदुरई, केरल कांग्रेस- मणि नेता जोस के. मणि और भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद से मुलाकात की। अन्नाद्रमुक मोदी सरकार की सहयोगी है। संसद के केंद्रीय सभागार में बनर्जी ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सांसदों से भी मुलाकात की।

ममता ने पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस नेता अश्वनी कुमार से भी मुलाकात की। बनर्जी ने भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पार्टी के मामलों से एक तरह से अलग कर दिए गए आडवाणी से मुलाकात की। सोमवार को दिल्ली पहुंची बनर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और राम जेठमलानी से भी मुलाकात की थी। तृणमूल कांग्रेस नेता कोलकाता में 19 जनवरी 2019 को प्रस्तावित रैली के लिए विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करने दिल्ली आईं हैं। मोदी सरकार को हटाने के अभियान के तहत प्रस्तावित कोलकाता रैली में बनर्जी विपक्ष के चेहरे के तौर पर उभर सकती हैं।

 

Tags: Mamata Banerjee , LK Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD