Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल एन.एन. वोहरा के सलाहकार के. विजय कुमार ने केन्‍द्रीय मंत्री डाक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2018

Last updated on: Jul 31, 2018, 00:00 IST

जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल एन.एन. वोहरा के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज यहां केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की और राज्‍य में प्रशासन से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों और विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने राज्‍य में राज्‍यपाल शासन के दौरान पिछले महीने राज्‍य प्रशासन द्वारा लिए गए कुछ अहम फैसलों पर संतोष जताया। उन्‍होंने इस संदर्भ में खासतौर से राज्‍य प्रशासन द्वारा बहुद्देशीय उझ परियोजना को दी गई मंजूरी की सराहना की। यह परियोजना कई दशक से रूकी पड़ी थी। केन्‍द्र सरकार के हस्‍तक्षेप के बाद इस परियोजना का नया मसौदा तैयार किया गया। डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों का चुनाव सीधे कराए जाने के राज्‍य प्रशासन के फैसले को भी सराहा। उन्‍होंने कहा कि इस व्‍यवस्‍था से ग्रामीण क्षेत्रों के स्‍थानीय निकायों में लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था की जड़े मजबूत होंगी।

उन्‍होंने इस अवसर पर राज्‍य में केन्‍द्र सरकार के उस फैसले को लागू किये जाने का भी जिक्र किया, जिसके तहत निचली श्रेणी के सरकारी पदों के लिए साक्षात्‍कार खत्‍म करने की व्‍यवस्‍था की गई है। उन्‍होंने कहा कि इससे राज्‍य में सभी वर्ग के युवाओं को नौकरियों में समान अवसर का लाभ मिल सकेगा। विजय कुमार ने सिंह के साथ स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर भी चर्चा की। डॉ. सिंह ने सुझाव दिया कि डॉक्‍टरों के स्‍थानांतरण के लिए एक स्‍पष्‍ट नीति होनी चाहिए, जिस पर सख्‍ती से अमल किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में अस्‍पताल बनाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और शहरों के अस्‍पतालों में डॉक्‍टरों की भीड़ जुटाने की बजाय दूरदराज के क्षेत्रों में उनकी तैनाती की जानी चाहिए। डॉ. सिंह का कहना था कि जो छात्र आरबीए के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेते हैं, उनके लिए उस क्षेत्र में 10 वर्षों तक काम करने की बाध्‍यता होनी चाहिए। श्री विजय कुमार ने केन्‍द्रीय मंत्री को पिछले एक महीने के दौरान राज्‍य में चलाई गई विकास गतिविधियों का विस्‍तृत ब्‍यौरा दिया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD