Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अरविंद केजरीवाल ने बारापूला एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2018

Last updated on: Jul 28, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बारापूला एलिवेटेड रोड के बहुप्रतीक्षित दूसरे चरण का उद्घाटन किया, जिससे सराय काले खां और एम्स के बीच यात्रा का समय 20 मिनट तक कम हो जाएगा। केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली के पिलनजी गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, इस परियोजना से दिल्ली के लोगों को फायदा होगा और मैं वादा करता हूं कि परियोजना का तीसरा चरण समय पर पूरा हो जाएगा, जो मयूर विहार से सराय काले खां तक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दो महीने के भीतर उनकी सरकार घर-घर वितरण योजना योजना के तहत एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करेगी, जिसके माध्यम से लोग लाइसेंस प्राप्त करने सहित कम से कम 80 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। बारापूला एलिवेटड रोड के दूसरा चरण का नाम बदलकर बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु रखा गया है। इससे न केवल सराय काले खां से एम्स तक की यात्रा में समय बचेगा, बल्कि रिंग रोड, भैरो मार्ग, मथुरा मार्ग-आश्रम चौराहा और जंगपुरा सड़क फ्लाईओवर पर जाम को भी कम करने में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने इसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में कहा, यह सड़क कम से कम 10.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम कर देगी और इससे प्रति वर्ष कुल 160 करोड़ रुपये के बराबर की सामाजिक-आर्थिक बचत होगी। फ्लाईओवर के दूसरे चरण को 2012 में स्वीकृति मिली थी और इसपर काम एक साल बाद शुरू किया गया था। शुरुआत में इसे 2015 तक पूरा किया जाना था, जिसके बाद समय सीमा सितंबर, दिसंबर 2017 से बढ़ाकर मार्च 2018 तक कर दी गई थी। यह फ्लाईओवर 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। यह न केवल पूर्वी और दक्षिण दिल्ली को आपस में जोड़ेगा, बल्कि पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से आने वाले यात्रियों को कम समय में एम्स और सफदरजंग अस्पतालों तक पहुंचने में मदद करेगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD