Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

रवांडा की आर्थिक विकास परियोजना के लिए भारत ने 200 गायों को दान में दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रवांडा , 24 Jul 2018

Last updated on: Jul 24, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रवांडा में एक गांव का दौरा किया और पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र की आर्थिक विकास परियोजना के लिए 200 गायों को दान में दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, रवांडा के आर्थिक विकास की दिशा में एक परिवर्तनीय परियोजना का हिस्सा बने। कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रति गरीब परिवार एक गाय कार्यक्रम गिरिंका के तहत रवेरू गांव में 200 गायों का दान किया। गिरिंका एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जो गरीबों को पोषण और वित्तीय सुरक्षा, दोनों प्रदान करती है। गिरिंका व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पॉल कागमे की निगरानी में रवांडा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना है। सबसे गरीब परिवारों को सरकार डेयरी गायों को उपहार में देती है और गाय से पैदा हुई पहली बछिया को पड़ोसी को उपहार में दे दिया जाता है, इस प्रकार से समुदाय में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा दिया जाता है।

इससे पहले, मोदी ने किगाली नरसंहार स्मारक का दौरा किया जो 1994 में तत्कालीन हुतु बहुमत सरकार द्वारा मारे गए दस लाख से अधिक तुत्सियों की स्मृति में बनाया गया है। मोदी सोमवार को अपने पांच दिवसीय तीन अफ्रीकी राष्ट्रों के दौरे के पहले चरण में रवांडा पहुंचे। वह युगांडा और दक्षिण अफ्रीका भी जाएंगे। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद, भारत और रवांडा ने रक्षा, कृषि और डेयरी उत्पादन, व्यापार, चमड़े और संबद्ध क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत, रवांडा में एक नया उच्चायोग खोलेगा। रवांडा के दौरे पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। साल 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा के बाद मोदी की यह अफ्रीका की दूसरी यात्रा है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD