Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधान परिशद के चेयरमैन ने सीएचसी पदम में घायलों का हालचाल जाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Jul 2018

Last updated on: Jul 22, 2018, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर विधान परिशद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पदम का दौरा कर लंगनिक जंस्कार में एक सड़क हादसे में हुए घायलों का हालचाल जाना। चेयरमैन ने अस्पताल के अधिकारियों को घायलों को सभी संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल की विभिन्न श्रेणियों तथा ऑपरेशन थिएटर के चालू कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बंधित कार्यकारी एजैंसी को कार्य की गति में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए चेयरमैन ने उन्हें समर्पणभाव से कार्य करने और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में तथा इसके आसपास साफ सफाई सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्य के दौरान युनिफार्म पहनने के निर्देश दिये। 

स्टाफ क्वाटरों के निर्माण का जबाव देते हुए चेयरमैन ने कहा कि आवासीय स्टाफ क्वाटर की स्थापना सक्रिय विचारधारा में है तथा इस मामले को यथाशीघ्र मंजूरी के लिए सम्बंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा। इससे पूर्व चेयरमैन ने एलएएचडीसी कारगिल के कार्यकारी काउंसिलर, काउंसिलरों तथा जंस्कार के तहसील अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जंस्कार उपसंभाग के विकास परिदृष्य की समीक्षा की। एलएएचडीसी कारगिल के कार्यकारी काउंसिलर स्टैंजिन सोना, काउंसिलर स्कालजांग वंगयाल, कांउसिलर फंटसोग ताशी, एसएसपी कारगिल टी. ग्यालपो, जंस्कार विकास प्राद्यिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुलाम मोहिउदीन, एसडीएम जंस्कार राकेश शर्मा, तहसीलदार जंस्कार मोहम्मद अबास वाजिर, जंस्कार बुद्ध एसोसिएशन के प्रधान, मुसलिम एसोसिएशन जंस्कार के प्रधान, गोनपा एसोसिएशन जंस्कार के प्रधान तथा अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Haji Anayat Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD