Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गुरुग्राम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम शुरू किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 21 Jul 2018

Last updated on: Jul 21, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत देशभर के उच्च विद्यालय के छात्रों को और अधिक जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में सिखाया जाएगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इस कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि एसपीसी कार्यक्रम आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए है, जिसे देश भर में लागू किया जाएगा। यह कार्यक्रम नागरिकों के लिए स्वेच्छा से कानून को सम्मान करने और उनका पालन करने, दूसरों के प्रति जिमेदार व्यवहार का अभ्यास करने, समाज के कमजोर वर्गो के लिए सहानुभूति दिखाने और समुदायिक मुद्दों से निपटने में भाग लेने के लिए एक दृष्टि के साथ लागू किया गया है। कार्यक्रम को लागू करने के लिए राज्यों को 67 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट आधार पर किए जाने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक स्कूल को शैक्षणिक सहायता, प्रशिक्षण और अनिश्चय व्यय के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य विकसित कर उन्हें अनुशासित बनाने पर जोर दिया जाएगा ताकि बच्चे आगे चलकर नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है। टीवी, इंटरनेट व सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और तेजी से बढ़े आधुनिकीकरण के कारण बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव आज पूरे समाज पर पड़ रहा है जोकि चिंता का विषय है। ऐसे में हमें घर के साथ साथ स्कूलों में भी बच्चों को चरित्र निर्माण की शिक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हालांकि यह एक कठिन काम है और इसमें काफी समय लगेगा, लेकिन हमें इसे हासिल करना होगा.. इसे ध्यान में रखते हुए, छात्रों में मूल्यों और नैतिकता को प्रेरित कर स्कूल के माध्यम से पुलिस और बड़े समुदाय के बीच एक पुल बनाने में मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एसपीसी शुरू किया जा रहा है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा के पाठ्यक्रम व एसपीसी कार्यक्रम में सामंजस्य स्थापित किया जाएगा ताकि विद्यार्थी इस ओर भी अपना ध्यान केंद्रित कर अनुशासित बन सकें। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक व मानसिक फिटनेस, आत्म नियंत्रण और अनुशासन के विकास की सुविधा की भावना जागेगी साथ ही इसके जरिए युवा पुलिस के साथ काम करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) और अतिरिक्त सीपीओ के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देश भर से आठवीं व नौवीं कक्षा के लगभग चार करोड़ बच्चे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ साथ देश को आगे बढ़ाने में मददगार होगा।

 

Tags: Rajnath Singh , Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD