वरिश्ठ वकील डी सी रैना ने आज जहांगीर इकबाल गनई की जगह जम्मू-कश्मीर के नए महा अधिवक्ता के रूप में पद संभाला। रैना को यहां महा अधिवक्ता के कार्यालय में उनके आगमन पर अधिकारियों तथाकर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रैना तीसरे बार महा अधिवक्ता का पद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने पहले सितंबर 2008 से जनवरी 2009 तक और फरवरी 2016 से मई 2016 तक जम्मू-कश्मीर के महा अधिवक्ता के रूप में कार्य किया था। रैना का लगभग 44 वर्षों के अनुभव के साथ एक वकील के रूप में एक लंबा करियर है। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड समेत कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के कानूनी सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।