जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा सचिवालय के विधायिका, लेखा तथा अन्य श्रेणियों के कामकाज की जानकारी लेते हुए अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेणियों की कार्यप्रणाली से सम्बंधित विभिन्न भीतरी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने हेतु मामलों के तुंरत निपटारा करने के लिए कहा तथा सुझाव भी मांगे। विधानसभा सचिवालय श्रेणियों के सम्बंधित अधिकारियों ने अध्यक्ष को अपने अधिकारी श्रेणियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। बैठक में उठाये गये विभिन्न मुद्दों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने प्रणाली के सम्पूर्ण सुधार हेतु सम्बंधितों से सुझाव मांगे। विधानसभा सचिव रतन लाल शर्मा, अतिरिक्त सचिव नसीम जान के अलावा विधानसभा सचिवालय की अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।