Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना अलोकतांत्रिक : सीताराम येचुरी

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 09 Jul 2018

Last updated on: Jul 09, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के विचार का कड़ा विरोध किया है। पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हितों को लाभ पहुंचाएगा। येचुरी ने यहां रविवार शाम मीडिया से कहा, एक साथ चुनाव की योजना भाजपा के राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। माकपा पहले ही विधि आयोग के समक्ष इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति जता चुकी है। उन्होंने कहा, विधि आयोग के पास भारत में चुनाव प्रणाली में सुधार करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया खराब होगी और यह अनुचित कार्यो को वैध बनाएगा। उन्होंने कहा कि एक गठबंधन सरकार सहयोगियों द्वारा समर्थन वापस लेने पर अल्पमत सरकार बन जाएगी। इन हालात में एक सरकार कैसे पांच साल तक चल सकती है? येचुरी ने कहा कि 1952 और 1957 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। विधि आयोग लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर राजनीतिक दलों के साथ विचार विमर्श कर रहा है।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD