Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने बडोली में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Jul 2018

Last updated on: Jul 05, 2018, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने आज कठुआ के बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में ढींगा अम्ब ब्लाक के बडोली गांव में एक जनता दरबार आयोजित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि ये शिविर लोगों के साथ सम्पर्क करने हेतु एक मंच प्रदान करते हैं तथा क्षेत्र में लोगों के समक्ष आने वाली समस्याओं की सीधी जानकारी बनाये रखने में सहायता करते हैं। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने अध्यक्ष को अपनी समस्याओं तथा विकास जरूरतों के बारे में जानकारी दी तथा इनका समाधान करने की मांग की। नजदीकी क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने अध्यक्ष के समक्ष सड़कों पर तारकोल बिछाने, सुरक्षित पेयजल आपूर्ति बढ़ाने, बिजली, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से सम्बंधित कई मुददे उठाये। अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडलों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी जायज मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के निवारण हेतु तत्काल निर्देश जारी किये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को उत्साह के साथ कार्य कर सरकारी प्रायोजित कल्याण एवं विकास योजनाओं को अक्षरशः लागू करने के निर्देश दिये। डॉ. सिंह ने बिलावर प्रशासन को लोक सेवा प्रत्याभुत अधिनियम के अंतर्गत सूचीबद्ध विभिन्न सेवाओं के वितरण हेतु 16 जुलाई को बडोली क्षेत्र में एक प्रभावशाली जन पहुंच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये तथा स्थानीय लोगों को सूचित किया कि पिछले साढे 3 वर्शो में बडोली पंचायत में मिटटी के कटाव को रोकने हेतु 160 क्रेट लगाये गये हैं, इसके अलावा 2 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य कार्यान्वित किये गये हैं तथा लम्बित कार्यो को समय पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने लोखली से बडोली तक 1 करोड़ रुपये की राशि से कार्यान्वित सडक का तारकोल बिछाने के कार्य का उदघाटन भी किया। बिलावर के कंडी क्षेत्र के समग्र विकास परिदृष्य पर ध्यान आकर्शित करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि कंडी क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से 42 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाई गई है, 2 पीएमजीएसवाई तथा 2 सीआरएफ सहित सडकों का कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र का सम्पूर्ण सम्पर्क बड़ेगा। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत 1.5 करोड की लागत वाली नोनी सड़क से न केवल सडक सम्पर्क को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि इससे स्थानीय लोगों के सामाजिक आर्थिक परिदृष्य में भी वृद्धि होगी। लोगों को विभिन्न बीमा सम्बंधी योजनाओं के बारे में जानकारी देने की आवश्यकता पर बल देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि केवल किसानों को ही नहीं बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इन योजनाओं के लाभ बताने हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किये जाने चाहिए। सम्बंधित बीडीओ, तहसीलदार, अभियंता, जिला प्रशासन तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD