Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ निर्मल सिंह ने बिलावर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया

चालू कार्यो का जायजा लिया, समस्याएं सुनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 02 Jul 2018

Last updated on: Jul 02, 2018, 00:00 IST

आम जनता की समस्याओं के निवारण तथा उनके दरवाजों तक आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज बिलावर में लहरी पंचायत के दलियां गांव में एक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया, जिसमें नजदीकी गांव के अल्पसंख्यक लोगों ने अध्यक्ष को अपनी समस्याओं एवं मुद्दों से अवगत करवाया।इस अवसर पर जन प्रतिनिधिमंडलों ने पीडीडी, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, कृशि, स्वास्थ्य तथा शिक्षा क्षेत्र से सम्बंधित कई मुद्दे उठाये।अध्यक्ष ने लोगों को उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।निर्मल सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य जनता को एक मंच उपलब्ध करवाना है जहां पर वे अपने मुद्दे एवं मांगें रख सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को सडकों, पुलों, स्कूलों तथा पेयजल योजनाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न योजनाएं शुरू की है।लहरी पंचायत में पीएमएवाई के अंतर्गत कवरेज बढाने हेतु अध्यक्ष ने सम्बंधित अधिकारियों को लाभार्थियों को पीएमएवाई के अंतर्गत आवास देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्शो में अन्य कार्यो को पूरा करने के अतिरिक्त लहरी पंचायत में 50 लाख की लागत वाले कार्य शुरू किये गये है।

पिछले साढे तीन वर्शो में बिलावर मे शुरू किये गये कई विकास कार्यो पर बल देते हुए डॉ सिंह ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र पर 20 करोड रु का व्यय किया गया है, बिलावर की कुल 221 किलोमीटर सडक में से आधी सडक पर तारकोल बिछाई गई है, नियमित बिजली उपलब्ध करवाने हेतु नये ट्रासंफार्मर लगाये गये हैं, पीएचई ढांचे की वृद्धि हेतु विषेश राशि खर्च की गई है तथा एडीसी बिलावर के कार्यालय द्वारा 5 हजार पीआरसी जारी किये गये हैं। पिछले साढे तीन वर्शो में 6 करोड रु से अधिक की लागत से विकास कार्य शुरू किये गये है तथा बिजली ढांचे के सुधार हेतु डीडीयूजीवीवाई योजना के अंतर्गत 15 करोड रु की लागत से कार्य शुरू किये गये है।अवैध पीएचई कनेक्शनों की जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने पानी के सही उपयोग पर बल दिया क्योंकि बिलावर की सुचारू जन वितरण व्यवस्था के लिए 117 करोड रु की धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने चालू विकास परियोजनाओं के तीव्र एवं बेहतर कार्यान्वयन में जनता के सहयोग की मांग भी की।इसके उपरांत अध्यक्ष ने कदेतार में रिसीविंग स्टेशन के चालू निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से परियोजना का संषोधित अनुमान तैयार करने के निर्देश दिये ताकि इसके कार्यान्वयन हेतु पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की जा सके।एडीसी बिलावर जोगिन्द्र सिंह, एसडीपीओ, बीडीओ, तहसीलदार, अभियंता, प्रमुख नागरिक तथा अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD