Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा हिमाचल प्रदेश : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jun 2018

पर्यटन, जैविक कृषि, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबन्धन के क्षेत्रों में सिक्किम सरकार द्वारा की गई पहल का अध्ययन करने 11 से 15 जून, 2018 तक सिक्किम गए विधायकों व अधिकारियों के दल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलकर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी।इस दल में विधायक राकेश पठानिया, राकेश जमवाल, रविन्द्र कुमार, आशीष बुटेल, विक्रमादित्य सिंह और होशियार सिंह सहित निदेशक ग्रामीण विकास राकेश कंवर, चीफ इंजीनियर अशोक चौहान, लोक निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुकार एनके नेगी और उप निदेशक पर्यटन पंकज शर्मा शामिल थे।दल के सदस्यों ने पावर प्वाईंट प्रस्तुति के माध्यम से पर्यटन, जैविक कृषि और स्वच्छता की दिशा में सिक्किम सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिक्किम की पर्यटन आर्थिकी के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि सिक्किम देश का पहला राज्य है जिसे ‘जैविक राज्य’ घोषित किया गया है। सिक्किम सरकार ग्रामीण, पर्यावरण मित्र और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से बढ़ावा दे रही है।सदस्यों ने सुझाव दिया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास की दिशा में सिक्किम से सीखे ले सकता है और लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान के साथ पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम दिए जा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक और इको-पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 

उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग दो करोड़ पर्यटक हिमाचल भ्रमण पर आते हैं और सरकार का प्रयास रहेगा कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टैक्सी चालकों और संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी ताकि वे राज्य के पर्यटन राजदूत के रूप में कार्य कर सकें। राज्य में विभिन्न पर्यटक सर्किटों को भी विकसित किया जाएगा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटक स्थलों के लिए हेली-टैक्सी सेवाएं शुरू करने को प्राथमिकता दी जाएगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर को प्रमुखता के साथ पर्यटक गंतव्य के रूप में उभारने के प्रयास किए जाएंगे। पर्यटकों को बर्फ से ढके स्थलों जैसे चांसल, साच पास, जलोड़ी पास, श्रीखंड और धौलाधार को और बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यहां पर्यटकों की आमद बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सम्पर्क में सुधार के साथ-साथ सरकार निजी क्षेत्र की सहायता से रज्जू मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता देगी।ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नन्दा व राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव आर.डी. धीमान व ओंकार शर्मा, सचिव भाषा कला एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिम चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD