Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बीओएम प्रमुख पर निशाना क्यों, शाह पर कार्रवाई क्यों नहीं : राज ठाकरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2018

Last updated on: Jun 26, 2018, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रविंद्र मराठे की गिरफ्तारी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह तथा बैंक से संबंधित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए मंगलवार को प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना सरकार पर हमला बोला।ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, मराठे को इस तरह निशाना क्यों बनाया जा रहा है और क्या आप में अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं है?राज ठाकरे कथित रूप से पुणे के डीएसके समूह द्वारा किए गए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में मराठे तथा बीओएम के अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी और अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक से संबंधित हाल के खुलासों का जिक्र कर रहे थे, जिसके अनुसार अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में नोटबंदी के बाद पांच दिनों के भीतर सर्वाधिक विमुद्रित नोट जमा कराए गए थे। खास बात यह है कि अमित शाह अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के निदेशक हैं।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को झूठ बोलने वाला बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह पुणे पुलिस द्वारा मराठे की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं होने का दावा कैसे कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बीओएम को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि बैंक ने कृषि ऋण माफी तथा संबंधित मुद्दों पर सहयोग करने से मना कर दिया था।ठाकरे ने कहा, यह बीओएम का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने की साजिश है। मैंने यही सुना है और यह डरावना है।उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जब मराठे को जेल में डाला जा सकता है तो आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंदा कोचर और पंजाब नेशनल बैंक के शीर्ष अधिकारी आजाद कैसे घूम रहे हैं।प्रदेश सरकार द्वारा एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक बैग पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध लगाने के आदेश की निंदा करने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बयान दिए।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD