Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश के सभी सीएससी, बैंकों के व्यावसायिक कॉरस्पान्डन्ट के रूप में कार्य करेंगे : पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री 15 जून को सीएससी वीएलई को संबोधित करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी तथा कानून व न्याय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने आज सीएससी एसपीवी द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कई प्रमुख सेवाओं का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) द्वारा ग्रामीण वाईफाई नेटवर्क अवसंरचना के विकास में की गई प्रगति और प्रभाव को प्रदर्शित किया गया।

निम्न सेवाओं का शुभारंभ किया गया –

भारत में 5000 डिजिटल गांव :  वाईफाई सुविधा से 5000 गांवों के लोग अब इंटरनेट कनेक्टीविटी का आनंद ले रहे हैं। वाईफाई चौपाल ने ऑप्टिक फाईबर केबल की मदद से 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

सीएससी और आईआरसीटीसी के बीच सहमति :  सीएससी एसपीबी ने अपने केंद्रों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने के लिए आईआरसीटीसी के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत सीएससी केंद्र आईआरसीटीसी के एजेंट के रूप में कार्य करेंगे। वे सामान्य रेल टिकटों का भी विक्रय करने में सक्षम होंगे।

इंडसइंड बैंक द्वारा सीएसआर सहयोग : इंडसइंड बैंक सीएससी को सहयोग देते हुए अपने सीएसआर कोष के माध्यम से 3 लाख लोगों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगा। अभ्यार्थियों को पीएमजीडीआईएसएचए के अंतर्गत प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

पूरे देश से आए 3000 ग्राम स्तर के उद्यमियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि भारत में सभी वाईफाई चौपाल ज्ञान के केंद्र बन जायेंगे। प्रौद्योगिकी के युग में सूचना ही ताकत है। अब किसी ग्रामीण को सेवाओं के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सीएससी के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में सिंगापुर में सीएससी के प्रयासों की प्रशंसा की थी। इससे सीएससी को बड़ी मान्यता मिली है। श्री प्रसाद ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 जून को सीएससी वीएलई के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय वित्त, रेल और कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2.90 लाख साझा सेवा केंद्र अब व्यापार प्रतिनिधि (कॉरस्पोन्डेंट) के तौर पर काम कर सकेंगे। श्री गोयल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के विकास से सकल घरेलू उत्पाद में 5 फीसदी की वृद्धि होगी। साझा सेवा केंद्र सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने की क्षमता रखते हैं।

प्रोद्योगिकी विभाग की सचिव सुश्री अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि साझा सेवा केंद्र भविष्य में आंकड़े एकत्र करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। यह केंद्र सामग्री वितरण नेटवर्क का भी निर्माण करेंग। ग्रामीण भारत को तकनीकी विकास का लाभ मिलेगा और भारतनेट परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर सृजित होंगे तथा लोगों को देश के समावेशी विकास में योगदान करने का मौका मिलेगा। वाई-फाई चौपाल के तहत जो ढांचा खड़ा किया गया है वो राष्ट्रीय संपत्ति होगी। इसका प्रयोग सेवा प्रदाता बिना किसी भेदभाव के कर सकेंगे। साझा सेवा केंद्रों का प्रयोग देश में भारतनेट की देखभाल संबंधी कार्यों में भी होगा। इस अवसर पर श्री गोयल ने वाईफाई चौपाल के तहत साझा सेवा केंद्रों-ग्राम स्तर के उद्यमियों द्वारा की गईं विभिन्न रचनात्मक पहलों से संबंधित एक विशेष प्रकाशन का भी विमोचन किया। हरिद्वार, गोंदिया के ग्राम स्तर के चार उद्यमियों ने जनसेवा केंद्र वाईफाई चौपाल से जुड़ी सफलता की कहानियां साझा की। इनका पहलों से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों सहित अन्य लोगों को भी रोज़गार मिला है।

 

Tags: Piyush Goyal , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD