Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अब्दुल रहमान वीरी ने नाबार्ड, आरडीडी से अभिसरण में गतिविधियां लेने हेतु संभावनाएं तलाशने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Jun 2018

Last updated on: Jun 06, 2018, 00:00 IST

ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज कृशि एवं ग्रामीण विकास राश्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) के प्रतिनिधियों से प्रस्ताव पेश करने को कहा, जहां ग्रामीण विकास विभाग नाबार्ड के साथ अभिसरण में गतिविधियां कर सकता है। मंत्री ने यह बात अभिसरण के संभावित क्षेत्रों को तलाशने हेतु नाबार्ड के प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। आरडीडी सचिव शीतल नंदा, आरडीडी निदेशक कश्मीर एम.एन शेख, आरडीडी वित्त निदेशक एस.एल. पंडिता, जेकेएसआरएलएम मिशन निदेशक जावेद बक्षी, आरडीडी संयुक्त निदेशक योजना, सीईओ हिमायत कपिल शर्मा, आरडीडी के अतिरिक्त सचिव आर.के बडयाल, नाबार्ड के उपमहाप्रबंधक कमल जावेद तथा डीडीएम नाबार्ड बडगाम जुनैद अहमद हकीम बैठक में उपस्थित थे। नाबार्ड के डीजीएम ने नाबार्ड के कार्यों तथा राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के तहत विभिन्न गतिविधियां शुरू करने हेतु उपलब्ध करवाई जा रही वित्त सहायता के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में उन संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई जहां आरडीडी तथा नाबार्ड दोनों मिलकर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के कल्याण हेतु अभिसरण में काम कर सकते हैं। 

यह भी बताया गया कि नाबार्ड के कौशल प्रषिक्षण पहल का उपयोग जेकेएसआरएलएम द्वारा बनाये गये स्वसहायता समूहों के लिए किया जा सकता है जिससे इन समूहों के साथ जूडे लोगों को कौशल प्रषिक्षण में उन्नयन के साथ लाभ होगा। बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास विभाग को ग्रामीण हॉट बनाने की आवश्यकता है यहां एसएचजी के सदस्य अपने उत्पादों को बेच सकते हैं। नाबार्ड के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन ग्रामीण हॉट के लिए ढांचे के निर्माण हेतु प्रत्येक हॉट के लिए 10 लाख रु. तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा सकती है। मंत्री ने आरडीडी सचिव से इस सम्बंध में नाबार्ड को एक प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा जिससे अभिसरण में राज्य में इन हॉट की स्थापना की जाएगी ताकि लाभार्थियों को अपने उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए एक उचित मंच उपलब्ध हो सके। वीरी ने कहा कि नाबार्ड ने आरआईडीएफ के तहत ग्रामीण ढांचे के निर्माण हेतु राज्य में एक सराहनीय कार्य किया है और यहां कई अन्य क्षेत्र, गतिविधियां हैं यहां आरडीडी तथा नाबार्ड ग्रामीण लोगों के लाभ हेतु हस्तक्षेप कर एक बेहतर तरीके से संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। यह निर्णय लिया गया कि आरडीडी विभाग लाभार्थियों की पहचान करेगा जिन्हें स्वरोजगार के योग्य बनाने हेतु नाबार्ड की कौशल पहल के तहत कौशल प्रषिक्षण दिया जा सकता है। नाबार्ड के प्रतिनिधियों ने मंत्री को आश्वासन दिया कि ये राज्य के लोगों की जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार करेंगे। 

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD