Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जानीपुर ग्रिड स्टेशन में 20 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित

लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार क्रांतिकारी कदम उठा रही है : सुनील शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Jun 2018

Last updated on: Jun 06, 2018, 00:00 IST

वर्तमान सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठा रही है। विद्युत विकास मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज यहां अतिरिक्त 20 एमवीए, 132/33 केवी ट्रांसफार्मर की स्थापना और कमीशन के दौरान यह कहा। इसे कि टीएलएमडी -1, एस एंड ओ विंग, विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) जम्मू द्वारा निश्पादित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्य के हर घर को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के इश्टतम उपयोग पर लोगों की अपेक्षाएं बहुत बड़ी हैं। मंत्री ने कहा, ‘विकास केवल कागजों पर ही नहीं है और सकारात्मक परिवर्तन जमीन पर देखा जा सकता है।’ मंत्री ने आगे कहा कि ट्रांसफॉर्मर के संवर्द्धन का उद्देश्य विशेष रूप से गर्मियों के मौसम के दौरान इस ग्रिड के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। मंत्री ने पीडीडी के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, ‘लोगों के विश्वास को जीतें और जनता और विभाग के बीच की खाई को भरें।’ मंत्री ने यह भी बताया कि पीडीडी में नियमितकरण और पदोन्नति के लिए प्रक्रिया चल रही है और असाधारण काम करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए नीति लाने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

सुनील शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से विभाग के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाने और काम करने के लिए कहा। उन्होंने उनसे बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के लाभ के लिए उत्साह के साथ समर्पित प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने समय पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए मुख्य अभियंता और पूरी टीम को बधाई दी और कर्मचारियों को अथक प्रयासों के लिए उन्हें गुलदस्ते सौंपकर प्रोत्साहित किया। सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र विकास उद्देश्यों के लिए उदार वित्त पोशण प्रदान कर रहा है और लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन पर जोर दिया गया है। फील्ड ट्रैवल अलाउंस के मुद्दे से अवगत कराए जाने पर, मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके सभी वास्तविक मुद्दों और मांगों को विभाग के हित के लिए देखा जाएगा। लापरवाही का कड़ा संज्ञान लेते हुए, मंत्री ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। मुख्य अभियंता, अविनाश दुबे, एसई गुरमीत सिंह, एक्सईएन सतपाल, एईई सुरिंदर भगत, एई पीएल शर्मा, जेई की टीम जिसमें, इंदु बाला, अनुराधा, सोनिया कुंडल, दिनेश जामवाल, विपुल शर्मा, निशी बाला पूर्व-नगरसेवक, सश्रेश्ठा जामवालख्करण सत शर्मा और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD